इंडिया-पाकिस्तान का नाम आते ही एकदम दिमाग बॉर्डर पर चला जाता है. बॉर्डर पर रोजदोनों ही तरफ लोग मारे जा रहे हैं. दोनों ही तरफ एक दूसरे के लिए नफरत बढ़ती जा रहीहै. लेकिन ये खबर वो नहीं है जैसा आप सोच रहे हैं. इस खबर में एक एक इंडियन लड़कीहै, जो अपनी पाकिस्तानी दोस्त को इंडियन वीजा दिलाने की कोशिश में लगी है. इसके लिएउसने फॉरेन मिनिस्टर सुषमा स्वराज तक से गुहार लगाई है. मगर क्यों? ये तो तभी पताचलेगा जब पूरी खबर पढ़ोगे.इंडिया की पूर्वी ठाकर और पाकिस्तान की सारा मुनीर बेस्ट फ्रेंड हैं. दोनों नेजर्नलिज्म की पढ़ाई ‘कोलंबिया स्कूल ऑफ जर्नलिज्म’ से की है. पूर्वी पाकिस्तान भी जाचुकी हैं. और सारा के फैमिली से मिल चुकी हैं. सारा भी इंडिया आ चुकी है और पूर्वीके घरवालों से मिल चुकी हैं. अगले महीने में पूर्वी की शादी होने वाली है और उसके बेस्ट फ्रेंड को इंडिया आने कावीजा नहीं मिल रहा है. और इसी बात को लेकर पूर्वी दुखी है. जाहिर सी बात है आपकीशादी हो और उसमें आपका बेस्ट फ्रेंड ही शामिल न हो तो दुख तो होता ही है. पर पूर्वीने गिव उप नहीं किया. पूर्वी ने अपनी फ्रेंड सारा को वीजा दिलाने के लिए सरकार सेहेल्प मांगी है. स्पेशली सुषमा स्वराज से. सारा को इंडियन वीजा देने की रिक्वेस्टकी है. ताकि सारा अपने बेस्टी पूर्वी की शादी में शरीक हो सके. पूर्वी ने ट्विटर परसुषमा स्वराज को ट्वीट किया. लोगों ने इस ट्वीट को लपक लिया. और पूर्वी के सपोर्टमें हैश टैग #GetSarahToIndia के साथ ट्वीट करने लगे. पूर्वी ने लिखा कि, 'जो लोग मेरी और सारा मुनीर की दोस्ती को जानते हैं, वे मेरी तकलीफ को समझ सकते हैं. ये बहुत ही दिल तोड़ने वाली बात है कि दिसंबर में इंडियनवीजा के लिए सारा की रिक्वेस्ट को ठुकरा दिया गया है. मेरे सबसे बड़े दिन पर मेरीबेस्ट फ्रेंड मेरे साथ नहीं होगी. मेरे लिए इससे बुरी चीज और क्या हो सकती है.''सारा इंडिया का और मैं पाकिस्तान का दौरा कर चुकी हूं, जहां हम एक दूसरे केफैमिली के साथ ठहरे थे. उसकी अम्मी और अब्बू मेरे अपने जैसे हैं. और उसके भाई-बहनमेरे भाई-बहन हैं. हम साथ में मस्जिद, चर्च और मंदिर भी जाते थे. हम अलग मुल्क केहैं ये बात हमें तब तक याद ही नहीं थीं जब तक कि हमारे देशों की सरकारों ने हमेंयाद नहीं दिलाया कि हम पाकिस्तानी या इंडियन हैं.' सारा और पूर्वी सारा मुनीर भी अपने बेस्टी की शादी को मिस नहीं करना चाहती है. सारा को वीजा नमिलने का अफसोस है. पर वो क्या कर सकती है. सारा मुनीर ने अपने बेस्टी के वीजा वालेट्वीट को रिट्वीट किया. और लोगों से वीजा के लिए सपोर्ट और दुआ करने के लिए कहा. इस मामले में शशि थरूर ने भी ट्वीट कर पूर्वी को सपोर्ट किया है. थरूर ने सुषमास्वराज से इस मामले में हेल्प करने की उम्मीद जताई है. और पूर्वी को उसकी शादी केलिए बधाइयां दी है. हम तो ये ही चाहेंगे कि सारा और पूर्वी की दुआ पूरी हो जाए. और इन दोनों की दोस्तीहमेशा बनी रहे.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है