The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Indian Army: Two Army Jawans killed in a mine blast in Sector Rajouri of Jammu-Kashmir

लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार बहन की शादी में घर आने वाले थे, कश्मीर में एक ब्लास्ट में हुए शहीद

जम्मू-कश्मीर में सेना के दो जवान शहीद, एक घायल

Advertisement
Img The Lallantop
लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार (बाएं), सिपाही मंजीत सिंह (दायें) (तस्वीर: White Knight Corps, Twitter)
pic
आयूष कुमार
31 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 31 अक्तूबर 2021, 07:56 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
जम्मू-कश्मीर में LoC के पास राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में हुए एक धमाके में सेना के दो जवान शहीद हो गए. वहीं एक जवान घायल है. सेना के जवान नियंत्रण रेखा के पास गश्‍त लगा रहे थे, इसी दौरान विस्‍फोट हो गया. सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शनिवार, 30 अक्टूबर को गश्त के दौरान हुए विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे. बाद में उनकी मौत हो गई. वहीं घायल हुए तीसरे जवान का इलाज चल रहा है. शहीद होने वाले जवान लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार और सिपाही मंजीत सिंह हैं. 16 कॉर्प्स ने दोनों जवानों की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,
Embed
शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार बिहार के बेगूसराय के रहने वाले थे. वहीं शहीद सिपाही मंजीत सिंह पंजाब के भटिंडा जिले के सिरवेवाला के निवासी थे. ऋषि कुमार ने एक साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे. कंपनी कमांडर ने ऋषि कुमार के पिता राजीव रंजन को फोन कर शहादत की सूचना दी. परिवार में उनके माता-पिता और दो बहने हैं. 29 नवंबर को उनकी छोटी बहन की शादी होने वाली थी. बहन की शादी में शरीक होने के लिए ऋषि कुमार 22 नवंबर को घर आने वाले थे. शहीद ऋषि कुमार मूलत लखीसराय के पिपरिया के निवासी थे, लेकिन जीडी कॉलेज के पास रह रहे थे. उनके दादा एक रिफाइनरी में काम रहते थे, इस वजह से परिवार यहीं बस गया. शहीद के पिता राजीव रंजन ने बताया कि 4 दिन पहले ही बेटे ने मां से बात की थी और बोला बहन की शादी में छुट्टी लेकर आ रहा है. इसी बीच आज सूचना मिली की ऋषि शहीद हो गए.
Embed
ऋषि कुमार की मौत पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने श्रद्धाजंलि दी है. वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायल जवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि सेना के लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार और सिपाही मनजीत सिंह के अदम्य साहस को मेरी श्रद्धांजलि जो कि नौशेरा सेक्टर में भारत की सीमा की रक्षा के दौरान शहीद हो गए. शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. 

Advertisement

Advertisement

()