इंडिया के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक हुई. कई दर्जनआतंकी मारे गए. सरकार के विरोधियों ने इंडियन आर्मी और सरकार की तारीफ की. कहा गया-वाह, आतंकियों को घुसकर मारा. लेकिन कुछ लोग इतने बड़े वाले होते हैं कि उन्हें हरबात का सबूत चाहिए. मसलन केंद्र सरकार से मसले जाने वाले दिल्ली के सीएम अरविंदकेजरीवाल और कांग्रेसी नेता संजय निरुपम. बकौल केजरीवाल, 'सर्जिकल स्ट्राइक के सबूतचाहिए.' हां तो जिन-जिन लोगों को इंडियन आर्मी और सरकार की बात पर यकीन नहीं है.ऐसे तमाम लोगों के पेश है इंडिया की PoK पर सर्जिकल स्ट्राइक का एकदम ताजा सबूत. येसबूत सरहद पार से आया है. पाकिस्तानी पुलिस की तरफ से एक बंदे ने पूरा सच बता दियाहै. CNN-News18 के जर्नलिस्ट मनोज गुप्ता ने PoK में तैनात एक पाकिस्तानी सीनियरपुलिस ऑफिसर से बात की. इस बातचीत में ये खुलासा हुआ है कि इंडियन आर्मी की तरफ सेसर्जिकल स्ट्राइक को लेकर जो दावा किया जा रहा है, वो एकदम सही है. जर्नलिस्ट मनोजगुप्ता ने खुद को IG मुस्ताक बताकर PoK के मीरपुर में तैनात सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिसगुलाम अकबर को फोन लगाया. गुलाम अकबर को लगा कि सीनियर अफसर का फोन है. इसलिए वोपूरी ग्राउंड रिपोर्ट सच्ची सच्ची बताने लगे. गुलाब अकबर ने कहा, 'इंडियन सर्जिकलस्ट्राइक के बाद से हमारी (पाकिस्तानी) आर्मी ने जो घेराबंदी कर रखी थी, वो फौरनखत्म कर ली गई. आर्मी पीछे हट गई. सर्जिकल स्ट्राइक में जो आतंकी मारे गए, उन्हेंफौरन एंबुलेंस में डालकर ले जाया गया. हमारी आर्मी के 5 जवान भी मारे गए.' अकबर नेDGMO रणवीर सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही हर एक बात को कंफर्म किया. आगे पढ़िएऔर क्या बोले पाकिस्तानी पुलिस के SP? 'सर उस रात मुश्किल से 3-4 घंटे... करीब रातके 2 से 4-5 बजे तक इंडिया ने अटैक किया था. इंडियन आर्मी ने कई जगह लॉन्च पैड्स परहमला किया. कई जगह हमले किए गए. जवाब में फायरिंग भी की गई.'-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें...पाकिस्तानी संसद में बोले नवाज, 'इंडिया ने हमारे फौजी मारे और हमीं पर आरोप लगाए'दोनों बड़े भाई इंडियन आर्मी में, छोटा भाई पत्थरबाज!पाकिस्तान में जब एक मुस्लिम लड़की बिंदी लगाती है, तब क्या होता है?इंडियन आर्मी ने कहा, ये लो और मुंह पर दे मारो ऑपरेशन का वीडियोचश्मदीदों ने बताई सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी, ट्रक में भरकर गयी लाशें