PoK में इंडियन आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक को पाकिस्तान मानने को राजी ही नहीं है.ये ऑपरेशन 29 सितंबर को हुआ था और अगले दिन से ही पाकिस्तान जपने लगा कि कुछ नहींहुआ, कुछ नहीं हुआ. मूर्च्छा के बाद कुछ चेतना आई तो कहने लगा कि वीडियो दिखाओवीडियो. ठीक उसी तरह जैसे गांवों की हर भुतहा कहानी में भूत कहता है, 'बीड़ी पिलाओबीड़ी.'--------------------------------------------------------------------------------6 दिन ये छीछालेदर देखने के बाद अब आर्मी ने मुंह खोला है और सरकार से कहा कि सेनावीडियो देने को तैयार है. जिसके मुंह पर दे मारना हो, दे मारो. सेना कह रही है किअगर वीडियो दिखाने से पाकिस्तान के खिलाफ केस मजबूत होता है तो वो वीडियो देने कोतैयार हैं.--------------------------------------------------------------------------------पाकिस्तान के अलावा भारत में भी सबूत और वीडियो मांगने वालों की तादाद कम नहींहै. सुबह-सुबह पाखाने के बजाय फेसबुक और ट्विटर पर जाने वालों के अलावा अरविंदकेजरीवाल और कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने भी सर्जिकल स्ट्राइक के असली होने परसवाल उठाए थे. केजरीवाल अभी तक पिछले वीडियो से तो उबर नहीं पाए हैं, इस बार वालावीडियो न जाने क्या गुल खिलाएगा.हां, एक पेच जरूर है. सेना अपनी तरफ से वीडियो सार्वजनिक नहीं करेगी, क्योंकि सबूतदिखाने पर आखिरी फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को लेना है. इकनॉमिक टाइम्स सेबात करते हुए सेना के कुछ अधिकारियों ने कहा, 'जो लोग कह रहे हैं कि सर्जिकलस्ट्राइक कभी हुआ ही नहीं, सेना चाहती है कि उन्हें सबूत दिखा देने चाहिए.'सेना में स्ट्रैटिजी बनाने वाले बड़े अफसरों ने कहा है, 'हमारे पास पर्याप्त सबूतहैं कि सर्जिकल स्ट्राइक में उधर कितना नुकसान हुआ है. हमारे पास वीडियो भी हैं औरफोटो भी. ऑपरेशन मॉनीटर करने के लिए ये सबूत दिए भी जा चुके हैं. इसमें कोई शक नहींकि इस ऑपरेशन से आतंकियों का बहुत नुकसान हुआ है.'प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान DGMOईटी ने कुछ सरकारी अधिकारियों से बात की, जिनका कहना है कि भारत ये सबूत दिखाएगा यानहीं, ये इस पर निर्भर करता है कि पाकिस्तान का आगे क्या रवैया रहेगा. ये भी मुमकिनहै कि सबूत दिखाने पर भारत-पाक के रिश्तों में और तनाव आ जाए. वैसे एक बात है.सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर आर्मी अब तक शांत थी. 29 सितंबर को DGMO की प्रेसकॉन्फ्रेंस के बाद से कोई कुछ नहीं बोला, लेकिन अब जब बोला तो एकदम धाकड़ बोला.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:ओम पुरी को गाली देने वाले अपनी गाली चाट लेंगे, जब ये जानेंगेपाकिस्तानी एक्टर्स के सपोर्टर्स को मेजर गौरव आर्य का जवाबये कांग्रेसी बोला है कि सर्जिकल स्ट्राइक करो, बकैती नहींपाकिस्तानियों को भगाने वालों, सेंधा नमक चाटना भी छोड़ दो!इंडिया में काम करने पर किया था कमेंट, पाक एक्ट्रेस माहिरा ने धो डालाभारत-पाकिस्तान पर सबसे अलग हटकर बात आजम खान ने कही है