Mig-29 क्रैश: पायलट की सूझबूझ ने टाला बड़ा हादसा, दुर्घटना स्थल से महज 4 किमी दूर था ऑयल फील्ड
MIG-29 crashed in Barmer: घटना बाड़मेर जिले के नागाणा थाना क्षेत्र के बांदरा ग्राम पंचायत मे हुई. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ये क्रैश प्लेन में आई किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ.

राजस्थान के Barmer में 2 सितम्बर की रात करीब 10 बजे इंडियन एयरफोर्स का एक मिग-29 विमान खेत में क्रैश कर गया. घटना बाड़मेर जिले के नागाणा थाना क्षेत्र के बांदरा ग्राम पंचायत मे हुई. गनीमत ये थी कि जहां क्रैश हुआ वहां आबादी नहीं थी. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ये क्रैश प्लेन में आई किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ है. प्लेन पहले कंट्रोल से बाहर गया, फिर खेत में गिर गया. खेतों में गिरने के बाद प्लेन में आग लग गई.
फाइटर जेट के क्रैश होने की सूचना पर आला प्रशासनिक अधिकारी, बाड़मेर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर निशांत जैन, एसपी नरेंद्र सिंह मीणा के साथ-साथ BSF और आर्मी के अधिकारी मौके पर पहुंचे. एयरफोर्स ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हादसे को लेकर जानकारी थी. एयरफोर्स के मुताबिक
गिरते ही धमाका हुआ"बाड़मेर सेक्टर में एक रुटीन नाइट ट्रेनिंग के दौरान वायुसेना के मिग-29 में तकनीकी खराबी आ गई. इसकी वजह से पायलट को प्लेन से इजेक्ट करना पड़ा. पायलट के सुरक्षित होने के साथ-साथ किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. मामले की इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं."
आजतक से जुड़े पत्रकार दिनेश बोहरा की रिपोर्ट के मुताबिक ये क्रैश रात के करीब 10 बजे हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि वो लोग रात को खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान तेज़ धमाके की आवाज़ आई. जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो प्लेन खेत में क्रैश कर चुका था और उसमें आग लग गई थी. हालांकि पायलट ने सुरक्षित इजेक्ट कर लिया था. खेत में क्रैश होने की वजह से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ.
बाड़मेर के एडिशनल एसपी जस्साराम बोस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त मिग-29 ने उत्तरलाई एयरबेस से एक रुटीन उड़ान भरी थी. उड़ान के कुछ समय बाद किसी टेक्निकल खराबी के चलते पायलट का कंट्रोल छूट गया. हालांकि पायलट प्लेन को आबादी से दूर ले गए ताकि कोई नुकसान न हो. फिलहाल पायलट को एयरफोर्स स्टेशन के अस्पताल ले जाया गया है क्योंकि इजेक्शन के दौरान भी चोट आने का खतरा बना रहता है.
एयरफोर्स की इन्क्वायरीएयरफोर्स के अधिकारियों ने मिग-29 के मलबे को अपने कब्ज़े में लेने के साथ ही 400 मीटर का एरिया सील कर दिया है. साथ ही ब्लैक बॉक्स की तलाश जारी है जिससे हादसे के कारण का पता चल सके. एयरफोर्स ने इस क्रैश पर एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बिठाई है जो इस पूरे मामले की पड़ताल करेगी.
वीडियो: IC 814: The Kandahar Hijack वेब सीरीज़ रिव्यू

