The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • India was granted permission to wear military caps in Ranchi ODI says ICC

इंडियन टीम के आर्मी कैप पहनने से बौखलाए पाकिस्तान को ICC ने जवाब दे दिया है

पाकिस्तान चाहता था कि भारत को ऐसा करने से रोका जाए.

Advertisement
pic
12 मार्च 2019 (अपडेटेड: 11 मार्च 2019, 05:29 AM IST)
Img The Lallantop
रांची के मैदान में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारतीय क्रिकेट टीम रांची में हुए वन-डे मैच में आर्मी कैप पहन कर मैदान में उतरी थी. टीम ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों के सम्मान में ऐसा किया था. खिलाड़ियों ने इस मैच की फीस शहीद परिवारों को डोनेट करने का निर्णय लिया था. यह एक तरीका था शहीद परिवारों को आर्थिक तौर पर मदद करने का. भारतीय टीम के इस कदम से सबसे ज्यादा तकलीफ पाकिस्तान को हुई. पाकिस्तान ने आईसीसी से कहा कि भारतीय टीम ने आर्मी कैप पहनकर मैच का राजनीतिकरण कर दिया. आईसीसी को इस मसले पर एक्शन लेना चाहिए. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख एहसान मनि ने कराची में कहा था कि भारतीय टीम ने किसी और ऑब्जेक्टिव से आईसीसी से आर्मी कैप पहनने की इजाजत ली थी और इसका इस्तेमाल किसी और ऑब्जेक्टिव के लिए किया गया. जो एक्सेप्टेबल नहीं है. पाकिस्तान के इंफोर्मेंशन एंड ब्रॉडकास्ट मिनिस्टर फवाद चौधरी ने कहा था कि, "अगर इंडियन टीम को रोका नहीं गया तो पाकिस्तान टीम भी किसी इंटरनैशनल मैच में बाजुओं पर काली पट्टी बांध कर उतरेगी और इंडिया के कश्मीरी लोगों पर अत्याचार को दुनिया के सामने लाएगी. पीसीबी इंडिया के खिलाफ दुनिया के दूसरे देशों को शिकायत भी दे.” इस पूरे मसले पर अब आईसीसी ने जवाब दे दिया है. आईसीसी ने कहा है कि टीम इंडिया को मैच के दौरान आर्मी कैप पहनने की इजाजत दी गई थी. आईसीसी के प्रवक्ता क्लेरी फुर्लोग ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया-
बीसीसीआई ने पैसे जुटाने और शहीद सैनिकों की याद में कैप पहनने की अनुमति मांगी थी और टीम इंडिया को इसकी इजाज़त दी गई थी.
आईसीसी ने इंटरनैशनल मैचों के दौरान अपनी पॉलिटिकल सेंटीमेंट्स को दिखाने के लिए खिलाड़ियों पर प्रतिबंध भी लगाए हैं. इंग्लैंड क्रिकेट के ऑलराउंडर मोइन अली पर भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए "सेव गाजा" और "फ्री फिलिस्तीन" के नारे वाले बैंड कलाई पर पहनने को लेकर आईसीसी ने 5 साल साल का बैन लगा दिया गया था.
वीडियो- एस्टन टर्नर: ऑस्ट्रेलिया का वो खिलाड़ी जिसने अपने दम पर टीम इंडिया को हरा दिया

Advertisement

Advertisement

()