The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • India Wants To Know About Your Degrees, Restaurants In Goa: Robert Vadra Hits Back At Smriti Irani

अब रॉबर्ट वाड्रा का स्मृति ईरानी पर हमला, डिग्री और गोवा रेस्तरां को लेकर बड़ा आरोप लगाया

रॉबर्ट वाड्रा ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि स्मृति ईरानी को उनके ऑब्सेशन और नाम का गलत इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए.

Advertisement
pic
11 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 11 अगस्त 2023, 04:58 PM IST)
'Stop Being Obsessed With Me, Shame On You': Robert Vadra To Smriti Irani
'डिग्री, गोवा रेस्तरां पर देश को जवाब दीजिए' (साभार - एएनआई/इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि केंद्रीय मंत्री को उनके नाम का दुरुपयोग करना बंद कर देना चाहिए. रॉबर्ट वाड्रा ने बीजेपी नेता के खिलाफ अपने पटलवार में दावा किया कि देश स्मृति ईरानी की डिग्री और गोवा रेस्तरां मामले में सच्चाई जानना चाहता है. स्मृति ईरानी ने हाल ही में संसद में रॉबर्ट वाड्रा और गौतम अडानी की फोटो दिखाकर सवाल खड़े किए थे.

इसके जवाब में वाड्रा ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा,

"स्मृति ईरानी जी, मुझसे मनोग्रसित होना और संसद में मेरे नाम का गलत इस्तेमाल करना बंद करिए. मैं आपको चुनौती देता हूं, सबूत पेश करिए या फर्जी होना बंद करें, जो कि आप हैं. आपकी अयोग्यताएं मुझे पर उंगली उठाने से छुपने वाली नहीं हैं. याद रखें, बाकी उंगलियां आप ही की ओर इशारा कर रही होती हैं. आपके और आपके परिवार से जुड़े कई विवाद हैं. देश गोवा में आपके रेस्टोरेंट्स और विभिन्न हिस्सों में तीसरे पक्ष के नामों के बारे में जानना चाहता है."

रॉबर्ट वाड्रा यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा,

"आपकी डिग्री और शैक्षिक योग्यताओं पर भी विवाद है.पहले आप उन पर सफाई दीजिए और फिर दूसरों पर उंगली उठाइए... मैं इंतजार कर रहा हूं कि क्या आप गोवा और बाकी मामलों पर जवाब देंगी, अगर आप वाकई में क्वालिफाईड हैं तो, जिस पर मुझे संदेह है. कोई खुलासा या जवाब न देने का मतलब ये है कि आप सही तथ्य छिपा रही हैं और योग्य नहीं हैं... शर्म करिए!!"

वाड्रा पर क्यों साधा निशाना?

बुधवार, 9 अगस्त को विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही चर्चा के दौरान सरकार  पर जमकर निशाना साधा. आरोप लगे कि सरकार उद्योगपति गौतम अडानी पर ज्यादा मेहरबान है. स्मृति ईरानी इसी का जवाब दे रही थीं. उन्होंने अडानी-वाड्रा की एक फोटो दिखाते हुए कहा था,

'ये कब से अडानी-अडानी कर रहे हैं. तो अब मैं भी थोड़ा बोल दूं. फोटो मेरे पास भी है. 1993 में कांग्रेस ने मुंद्रा पोर्ट पर अडानी को जगह दी थी. यूपीए के कार्यकाल में सरकार ने अडानी को 72,000 करोड़ का लोन दिया था. कांग्रेस राज के दौरान अलग-अलग राज्य में पोर्ट्स का काम अडानी को क्यों दिया गया?'

गोवा रेस्तरां केस

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी जोइश ईरानी पर गोवा में अवैध रूप से बार चलाने का आरोप लगाया था. पार्टी ने पिछले साल जुलाई में दावा किया था कि जोइश ईरानी के रेस्टोरेंट 'Silly Souls Cafe' में फेक लाइसेंस के तहत एक बार चलाया जा रहा है. एक और आरोप लगाया गया. सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई, जिसमें कथित तौर पर इस रेस्तरां का मेन्यू शेयर किया गया. इस मेन्यू में बीफ का भी जिक्र था. इस पर खूब बवाल मचा था.

आरोप पर स्मृति ईरानी ने जवाब दिया था कि उनकी बेटी कॉलेज स्टूडेंट है और उसका इस बार से कोई लेना-देना नहीं है. 

दी लल्लनटॉप ने एक पड़ताल में बताया था कि ये मेन्यू Silly Souls Cafe का था ही नहीं. पता चला था कि ये मेन्यू रैडिसन ब्लू रेज़ॉर्ट में मौजूद ‘अपर डेक रेस्टोरेंट’ का था.

हालांकि, Silly Souls Cafe पर जोइश ईरानी का मालिकाना हक़ है या नहीं, ये अब तक साफ़ नहीं हुआ है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरानी परिवार के पास उस कंपनी में कुछ स्टॉक्स थे, जो इस कैफे को चलाती है. 

वीडियो: स्मृति ईरानी ने अडानी को लेकर राहुल गांधी को क्या जवाब दिया?

Advertisement

Advertisement

()