The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • India vs Pakistan 2021: What Shaheen Afridi said after winning the match

इंडिया तीन सबसे बड़े विकेट चटकाने वाले शाहीन आफरीदी ने मैच के बाद क्या कहा?

शाहीन ने 6 रन के स्कोर पर भारत के दोनों ओपनर्स को पवेलियन में भेज दिया था.

Advertisement
Img The Lallantop
विराट कोहली को आउट करने के बाद साथियों के साथ जश्न मनाते शाहीन अफरीदी (फोटो- AP)
pic
गौरव
25 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 25 अक्तूबर 2021, 11:01 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
24 अक्टूबर 2021. वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मैच था.  मैच का परिणाम ये रहा कि पाकिस्तान ने भारत को दस विकेट से पीट दिया.  टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए भारतीय बल्लेबाजी क्रम की बखिया उधेड़ दी. जिन दो बल्लेबाजों से टीम को सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं, उन्हें युवा गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपने पहले ही स्पेल में चलता कर दिया.  6 रन के स्कोर पर भारत के दोनों ओपनर्स रोहित शर्मा और केएल राहुल पवेलियन में बैठे थे. फिर इसके बाद क्या था. जैसे-तैसे गिरते-पड़ते टीम इंडिया ने स्कोर 151 तक पहुंचाया. लेकिन ये नाकाफी साबित हुआ. 18 ओवर में एक गेंद शेष रहते पाकिस्तान ने ये लक्ष्य हासिल कर लिया. बिना एक भी विकेट गंवाएं.
Embed
पहले ही ओवर में दिया तगड़ा झटका शाहीन अफरीदी के पहले स्पेल ने ही मैच की दिशा तय कर दी थी. विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल. भारतीय बैटिंग लाइनअप की रीढ़. इन तीनों बल्लेबाजों को शाहीन अफरीदी ने चलता किया. हालांकि कोहली ने एक छोर से संघर्ष करते हुए 57 रन जरूर बनाए. लेकिन दोनों ओपनर्स कुछ भी खास न कर सके. या यूं कहें कि शाहीन अफरीदी ने उन्हें ऐसा करने का मौका ही नहीं दिया. अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद शाहीन अफरीदी ने इसे शानदार शुरुआत बताया. उन्होंने कहा,
Embed
अफरीदी ने कहा कि ये टीम का प्लान था कि गेंदबाजी की शुरुआत मैं ही करूंगा. उन्होंने कहा,
Embed
शाहीन अफरीदी ने कहा कि उन्होंने कोहली के लिए भी प्लान बनाया था. लेकिन उनका ये प्लान नई गेंद के साथ सफल नहीं हुआ. हालांकि पुरानी गेंद से उन्हें जरूर सफलता मिल गई. अफरीदी ने 18वें ओवर में कोहली को 57 के स्कोर पर आउट किया. उन्होंने कहा,
Embed
शाहीन अफरीदी ने टीम के दोनों बैटर्स की तारीफ की और उन्हें जीत का क्रेडिट दिया. ESPN क्रिकइन्फो वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने कहा,
Embed
भारत और पाकिस्तान दोनों का टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में पहला मुकाबला था. अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से है. 26 अक्टूबर को. दिन मंगलवार. 31 अक्टूबर, रविवार के दिन भारत का अगला मुकाबला भी न्यूजीलैंड से ही है.

Advertisement

Advertisement

()