मोदीजी आपके ये ट्वीट्स पढ़कर मुझे पहली बार मज़ा आया
टीम के कोच के बाद शायद आप ही हैं, जो हर खिलाड़ी की खासियत जानते हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आईसीसी वीमन्स वर्ल्ड कप का फाइनल चल रहा है. टीम इंडिया इतिहास रचने के लिए लॉर्ड्स के मैदान पर उतर चुकी है. वर्ल्ड कप में ये दूसरा मौका है जब हमारी वीमन्स टीम फाइनल मुकाबला खेल रही है. इस बार इंडिया का मुकाबला मेजबान इंग्लैंड से है. जबकि 2005 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था. मैच से चंद मिनट पहले टीम इंडिया की जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं.
एक के बाद एक पीएम मोदी ने 12 ट्वीट किए. मोदी ने फाइनल खेल रही हर खिलाड़ी के नाम पर एक ट्वीट किया और जीत का मंत्र दिया है. जिस अंदाज में पीएम मोदी ने ट्वीट किए हैं, वो एकदम अनोखा है. शायद ही किसी ने इस तरह से शुभकामनाएं दी हों. पीएम मोदी ने हर एक खिलाड़ी की खासियत बताते हुए ट्वीट किया है कि वो किस तरह खेलती है. ट्वीट पढ़कर मज़ा आ गया. और हां जिन लोगों को ये नहीं पता हो कि महिला विश्व कप में भारत की टीम में कौन-कौन प्लेयर खेल रही हैं. उनको भी पीएम मोदी के ट्वीट से पता चल जाएगा कि कौन खिलाड़ी टीम में शामिल हैं. पढ़िए पीएम मोदी के ये 12 ट्वीट. किस खिलाड़ी के बारे में क्या कहा?
1. जैसा कि हमारी महिला क्रिकेट टीम आज वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही है, मैं 125 करोड़ भारतीयों की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.
https://twitter.com/narendramodi/status/889054222141882368
2. कप्तान मिताली राज आगे आकर टीम की अगुवाई करती हैं. गेम के प्रति धैर्यपूर्ण रवैया निश्चित तौर पर टीम के काम आएगा.

मिताली राज.
3.ऑल द बेस्ट, स्मृति मंधाना. अच्छा खेलो. धैर्य और रुककर खेलना.

स्मृति मंधाना.
4. पूनम राउत को पूरे इंडिया की तरफ से वीमन्स वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं. उन गेम हम सभी को बहुत गौरवान्वित करता है.

पूनम राउत (Photo : ICC)
5. हरमनप्रीत कौर का कौन फैन नहीं है? सेमीफाइनल में उनकी जादुई पारी हमेशा याद की जाएगी. आज भी अपना बेस्ट करना.

हरमनप्रीत कौर
6. फाइनल के लिए दीप्ति शर्मा को शुभकामनाएं. उनका होना टीम इंडिया में वज़न लाता है और कई मौकों पर मैच का रुख बदला है इन्होंने.

7. अनुभवी वेदा कृष्णमूर्ति इंडिया की मिडल ऑर्डर को मजबूती देती हैं, आज के मैच के लिए शुभकामनाएं.

वेदा कृष्णामूर्ति
8. सुषमा वर्मा विकेट कीपर के तौर पर अहम भूमिका अदा करती है, याद रहे- हर कैच लपकने से ही मैच जीते जाते हैं.

सुषमा वर्मा.
9.झूलन गोस्वामी इंडिया का गौरव हैं जिनकी अदभुत गेंदबाजी से कई अहम मौकों पर जीत मिली. ऑल द बेस्ट झूलन.

झूलन गोस्वामी
10. शिखा पांडे का हरफनमौला प्रदर्शन हमेशा इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हुआ है. शुभकामनाएं.

शिखा पांडेय (Source : espncricinfo.com)
11. पूनम यादव के शानदार गेंदबाजी टॉप बल्लेबाजों के लिए भी घातक सिद्ध हो सकती है. शुभकामनाएं.

पूनम यादव.
12. राजेश्वरी गायकवाड़ को उनकी संतुलित और किफायती गेंदबाजी के लिए जाना जाता है. गुड लक.

राजेश्वरी गायकवाड़
ये हैं वो ट्वीट्स-

ये भी पढ़िए :

जब अफरीदी ही औरतों को चूल्हे में झोंकना चाहते हों, इस खिलाड़ी पर ये भद्दे कमेंट हमें हैरान नहीं करते
फाइनल मुकाबले से पहले ही महिला क्रिकेटर पर बीसीसीआई ने कर दी पैसे की बारिश
आज अगर हमारी लड़कियां वर्ल्ड कप जीतीं, तो अर्जुन तेंडुलकर को भी याद किया जाएगा