टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है. लेडीज़ फर्स्ट की तमीज कैरी करते हुए, लड़कियों कामैच शुरू हो चुका है. बांग्लादेश ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला किया. 20ओवर खतम होने पर इंडिया 5 विकेट पर 163 रन बनाई है. मिताली राज ने कैप्टंस इनिंग्सखेली. 35 बॉल में 42 रन. वेल्लास्वमी वनिता ने भी 24 गेंद पे 38 रन खेल के पूरा साथदिया. ओपेनिंग पार्टनरशिप 46 गेंद में 62 रन. बहुत ही सधी हुई स्टार्ट. 4 नम्बर परआयीं हरमनप्रीत कौर और भौकाली बैटिंग कर गयीं. 29 गेंद में 40 रन. 2 छक्के और 3चौके. मस्त फुटवर्क के साथ गज़ब के स्ट्रोक्स खेले. 5 नम्बर पे आयीं वेदाकृष्णामूर्ति और कमाल कर गयीं! 24 गेंद में 36 रन. 2 छक्के. जो काम कियाबांग्लादेश के स्पिनर्स ने. फहीम खातून और रूमाना अहमद ने 2-2 विकेट लिए. बांग्लादेश की बैटिंग शुरू तो हुई पर जम नहीं पाई. झूलन गोस्वामी ने रन नहीं बनानेदिए तो स्पिनर्स ने आकर विकेट लेने शुरू कर दिए. शर्मिन अख्तर के सिवा कोई भीज़्यादा देर नहीं टिक पाया. आखिर में निगार सुल्तान ने थोड़ी उम्मीद ज़रूर जगाई पर तबतक काफी देर हो चुकी थी. अनुजा पाटिल और पूनम यादव ने टाईट बॉलिंग करते हुए 2-2विकेट लिए. अनुजा ने 4 ओवर में 16 और पूनम ने 4 ओवर में 17 रन दिए. इसके बादहरमनप्रीत ने 2 ओवर में 6 रन दिए और अच्छी पार्ट-टाइम स्पिन की. हरमनप्रीत कौरप्लेयर ऑफ़ द मैच बनीं.