The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • India Today Group is back with India’s Biggest Youth Fest in Delhi with Varun Dhawan, Kirti Senon, Terence Lewis, Vivek Oberoi, Harmanpreet Kaur and Smriti Mandhana

इंडिया टुडे का यूथ समिट माइंड रॉक्स आ रहा है, रॉकिंग लोगों से मिलना हो तो चले आना

16 सितम्बर को दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम पहुंचना है.

Advertisement
pic
8 सितंबर 2017 (अपडेटेड: 8 सितंबर 2017, 06:11 AM IST)
Img The Lallantop
समिट में आने वाले सितारों की फेहरिस्त में पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और कॉरपोरेट सेक्टर के कई नाम शामिल हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया टुडे ग्रुप धमाल मचाने के लिए तैयार है. देश का सबसे बड़ा यूथ फेस्ट दिल्ली में होने वाला है. 16 सितम्बर को सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम पहुंच जाना. जोश और जुनून का सारा साजो-सामान इकट्ठा हो रहा है. बॉलीवुड से वरुण धवन, कृति सेनन, तनुज विरवानी, विवेक ओबेरॉय भी जुटने वाले हैं. इंडिया टुडे माइंड रॉक्स 2017 एनुअल यूथ समिट है. दिल्ली एक साथ इतने सारे यूथ आइकन को देखेगी तो 'दिल चाहता है' वाली धुन तो बजेगी ही. सारी तैयारी जवां खून को ध्यान में रखकर की गई है.

स्मृति ईरानी करेंगी शुरुआत

मंत्री होने के नाते स्मृति ईरानी भी शिरकत करेंगी. इस साल के समिट की शुरुआत उन्हीं से होगी. बॉलीवुड के सितारे इवेंट में चार चांद टांकेंगे. इन सब के साथ कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस यूथ के पैरों को एक जगह टिकने नहीं देंगे और कमर हिलाने पर मजबूर कर देंगे.

खिलाड़ियों का भी जमावड़ा

वुमेन क्रिकेट टीम से वेदा कृष्णमूर्ति, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना खेलों में जेंडर भागीदारी पर बात करेंगी. सीरियस बातों से जब यूथ कुछ मायूस होने लगेगा तब स्टैंडअप कॉमेडियन कुनाल कामरा अपनी बातों से सबको गुदगुदी लगाएंगे. नए उद्यमी और टिंडर के कॉरपोरेट लीडर तारू कपूर, ट्रूली मैडली के फाउंडर सचिन भाटिया और हाइक के सीईओ कविन भारती मित्तल युवाओं को इंस्पायर करेंगे.
महिला वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर की परफॉर्मेंस उम्दा रही.
महिला वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर की परफॉर्मेंस उम्दा रही.

और नेता भी आएंगे

कॉंग्रेस के सांसद गौरव गोगोई और बीजेपी सांसद कलिकेश सिंह, मनोज तिवारी बताएंगे कि कैसे राजनीति युवाओं के लिए बढ़िया प्रोफेशन है. पूरे दिन का मामला है. आओगे तो सारे दिन यंग लीडर, कामयाब शख्सियतें और सुर्खियों में रहने वालों की बात सुनने को मिलेगी. ये ऐसा मंच होगा जहां यूथ के लिए झउआ भर के आइडिया होंगे. जो चाहना लपक लेना. कामयाबी की चाबी वहीं कहीं रहेगी. अपने-अपने करियर में सिक्का जमा चुके लोग बताएंगे कि तीर कैसे मारते हैं. बातों और विचारों से यूथ को एक रास्ता मिलेगा.

पहले भी सज चुकी है महफिल

यूथ समिट के पहले के सीजनों की महफिलों में कई बड़ी शख्सियतें हिस्सा ले चुकी हैं. इनमें अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, वरुण धवन, सचिन पायलट, प्रियंका चोपड़ा, रनबीर कपूर, सोनम कपूर, सिद्धार्थ मेहरोत्रा, चेतन भगत, युवराज सिंह, मैरी कॉम, हनी सिंह, बादशाह और अनिल कुंबले जैसे नाम शामिल हैं.
वरुण धवन.
वरुण धवन.

इंडिया टुडे ग्रुप माइंड रॉक्स का मकसद युवाओं को एक खास मौका मुहैया कराना है. इसमें वो अपने फेवरेट स्टार से मिलकर बात करेंगे और अपना मोटिव सेट कर सकते हैं. जिंदगी के असल धुरंधरों का सफर जानेंगे. ये उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव होगा. स्टूडेंट और यंग प्रोफेशनल जो 15 से 32 साल के बीच हों वो रजिस्ट्रेशन करा लें. और चले आएं पूरे जोश के साथ.
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए क्लिकियाएं
.

वीडियो देखें:


Advertisement

Advertisement

()