लंका की लंका लगाएगी ये टीम
टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान. विराट को आराम. पवन नेगी की एंट्री.
Advertisement

Photo: Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. 9 फरवरी से इंडिया तीन T20 मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा. विराट कोहली को आराम दिया गया है. ऑलराउंडर पवन नेगी नया चेहरा हैं.
9 फरवरी को पुणे मैच के साथ T-20 सीरीज की शुरुआत होगी. 12 फरवरी को रांची और 14 फरवरी को विशाखापत्तनम में दूसरा और तीसरा मैच होना है.
ये रहेगी टीम:
एम एस धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, पवन नेगी.

