इंडिया-पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को होने वाला T-20 मैच अब कोलकाता में होगा. पहलेये मैच धर्मशाला में होना था. इंडियन अथॉरिटी और हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ सेसुरक्षा देने की बात भी कही गई थी. लेकिन बुधवार को कंफर्म ये हुआ कि ये मैच अबकोलकाता में होगा. https://twitter.com/PTI_News/status/707532312859136002 डॉनन्यूज के मुताबिक, बीसीसीआई पाकिस्तानी सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है.पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने कहा, मैच का वैन्यू शिफ्ट हो गयाहै.पीसीबी चेयरमैन शहरयार खान ने कहा, 'अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है.पाकिस्तानी सरकार जल्द इस बारे में फैसला करेगी.'https://twitter.com/ANI_news/status/707477998413328384 ICC वर्ल्ड टी-20 मेंइंडिया और पाकिस्तान मैच के लिए पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ ने हामी भर दी है. शरीफने पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड से तैयार रहने के लिए कहा. शरीफ को पाकिस्तान के होममिनिस्टर चौधरी निसार ने टीम की सिक्योरिटी को लेकर रिपोर्ट सौंपी है. बता देंपाकिस्तानी क्रिकेट टीम बुधवार रात को इंडिया के लिए निकलेगी. इससे पहले कहा गया किपाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड धर्मशाला में मैच कराए जाने के फेवर में नहीं है, जिसकेबाद बीसीसीआई बंगलुरु या कोलकाता में मैच करा सकती है. ज्यादा पॉसिबिलिटी इस बात कीहै कि मैच कोलकाता में कराए जाए. और फाइनली तय हुआ कोलकाता.