The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • India Pakistan Attacks New York Times Report Says Pakistan Military Facilities Clearly Damaged

विदेशी मीडिया के बदले सुर: भारत के हर निशाने को बताया सटीक, NYT ने पाकिस्तान के झूठ की पोल भी खोल दी

India Pakistan News: सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है. उन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि पाकिस्तान ने भारत में जिन जगहों पर हमले का दावा किया है, उनकी स्पष्ट सैटेलाइट तस्वीरें नहीं हैं.

Advertisement
Bholari Airbase
पाकिस्तान का भोलारी एयरबेस. (तस्वीर: इंडिया टुडे/Maxar)
pic
रवि सुमन
15 मई 2025 (पब्लिश्ड: 07:57 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष (India Pakistan Update) में भारत ने सफलतापूर्वक पाकिस्तान के मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया. ये बात अब इंटरनेशनल और वेस्टर्न मीडिया को भी स्वीकार करनी पड़ रही है. जैसे-जैसे धमाके वाली जगहों की तस्वीरें सामने आ रही हैं, इसकी और भी ज्यादा पुष्टि हो रही है.

अमेरिका के दैनिक अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) ने भी अब अपनी एक रिपोर्ट में इस बात को प्रमुखता से छापा है. उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान को जो नुकसान हुए हैं, उसकी स्पष्ट सैटेलाइट तस्वीरें आ रही हैं. लेकिन पाकिस्तान ने भारत को नुकसान पहुंचाने के जितने दावे किए हैं, वो पूरी तरह साबित नहीं हुए हैं.

NYT ने सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से लिखा कि भारत ने पूरी स्पष्टता से पाकिस्तान के हवाई अड्डों और मिलिट्री फैसिलिटी को निशाना बनाया. रिपोर्ट के अनुसार, 

Image embed

Bholari Airbase पर विमान हैंगर ध्वस्त

भारत सरकार भी ये बात दोहरा चुकी है कि उन्होंने एकदम सटीक हमले किए. ताकि निशाना वहीं लगे जहां भारतीय सेना लगाना चाहती थी. और किसी नागरिक क्षेत्र को नुकसान ना पहुंचे. अखबार ने लिखा,

Image embed

Image embed
भोलारी एयरबेस. (तस्वीर: Maxar)
Nur Khan Airbase

रिपोर्ट के अनुसार,

Image embed

ये भी पढ़ें: शहबाज शरीफ के ऑफिस से इतनी दूरी पर हुआ था धमाका, पाकिस्तानी डिफेंस मिनिस्ट्री तो बिल्कुल करीब

Image embed
नूर खान एयरबेस. (तस्वीर: Maxar)

NYT ने लिखा,

Image embed

Image embed
रहीम यार खान एयरबेस. (तस्वीर: Maxar)

न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा,

Image embed

अखबार ने सरगोधा एयरबेस पर हुए हमले के पहले और बाद की तस्वीरें भी लगाई हैं.

Image embed
सरगोधा एयरबेस. (तस्वीर: Maxar)

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की न्यूक्लियर साइट पर अमेरिकी विमान B350 के दिखने के दावे, क्या बला है ये?

NYT ने बिल्कुल स्पष्ट लिखा है कि पाकिस्तान ने भारत में जिन जगहों पर हमले का दावा किया है, उनके स्पष्ट सैटेलाइट तस्वीरें नहीं हैं. उन्होंने लिखा कि पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि उनकी सेना भारत के आदमपुर एयरबेस को नष्ट कर दिया. लेकिन 12 मई को आई तस्वीर में इस एयरबेस पर कोई नुकसान नहीं दिखा. 

वीडियो: ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 8 भारतीयों की कहानी

Advertisement

Advertisement

()