The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • india give befitting reply to pakistans ceasefire violation killed 7 pak troop

जब रात आप सो रहे थे, बॉर्डर पर पाकिस्तान के सात जवान मारे गए

मुंह तोड़ जवाब. फिर भी बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
पंडित असगर
14 नवंबर 2016 (Updated: 14 नवंबर 2016, 09:54 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
फायरिंग. फायरिंग. LoC पर फायरिंग. भिंबर में दोनों तरफ से फायरिंग हुई थी. और पाकिस्तानी के सात जवान मारे गए. ये जानकारी पाकिस्तान की सेना ने ही दी है. बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी का इंडियन आर्मी लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है. रविवार की रात बॉर्डर पर सीज फायर को तोड़ा गया. और पाकिस्तान का मुंह तोड़ जवाब इंडियन आर्मी ने दिया. इस फायरिंग में सात पाकिस्तानी जवान मारे गए. यह फायरिंग भिंबर सेक्टर में की गई. पाकिस्तान की सरकारी एजेंसी इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने खुद यह कबूल किया है कि उनके सात जवान मारे जा चुके हैं. https://twitter.com/ANI_news/status/798083032833933312?ref_src=twsrc%5Etfw आईएसपीआर ने अपने बयान में कहा, 'बीती रात लाइन ऑफ कंट्रोल पर इंडिया ने पाकिस्तान के सात जवानों को मार गिराया.' LoC में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तानी आर्मी बौखलाहट में लगातार सीज फायर का उल्लंघन कर रही है.

ये भी पढ़ें

LOC पर फायरिंग में आठ की मौत और 18 जख्मी

Advertisement

Advertisement

()