The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • india-exit-poll-live-who-will-win-bengal-tamil-nadu-kerala-and-assam

असम में भी अबकी बार बीजेपी सरकार, दीदी की जीत, मगर अम्मा की हार

5 राज्यों में संपन्न हुए चुनाव. एग्जिट पोल के नतीजे आए. केरल में लेफ्ट की वापसी. 19 मई को असल नतीजे आएंगे.

Advertisement
pic
16 मई 2016 (अपडेटेड: 16 मई 2016, 02:30 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
4 राज्यों और 1 केन्द्र शासित प्रदेश में होने वाले चुनावों का सोमवार 16 मई को आखिरी दिन था. इस आखिरी दौर के मतदान के साथ असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुद्दुचेरी  में चुनावों का अंत हो गया है. तरह-तरह के कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं. सारे न्यूज चैनल अपने-अपने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर रहे हैं. सबका यह मानना है कि असम में इस बार बीजेपी की सरकार स्पष्ट बहुमत के साथ बनेगी. तीन बार  से सत्ता पर काबिज तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली कांग्रेस बुरी तरह हारेगी.
वहीं पं. बंगाल में ममता बनर्जी धूमधाम से फिर सीएम बनेंगी. उनकी तृणमूल कांग्रेस पार्टी को हर एग्जिट पोल में स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. इंडिया टुडे के सर्वे में तो ममता को पिछली बार से भी बड़ी जीत मिलती दिख रही है. लेफ्ट कमजोर प्रदर्शन के साथ दूसरे नंबर पर रहेगा. बीजेपी दहाई तक नहीं पहुंच पाएगी यहां.
तमिलनाडु में जयललिता करीबी मुकाबले में सत्ता गंवाती नजर आ रही हैं. नब्बे पार के विपक्षी नेता करुणानिधि कांटे के मुकाबले में सत्तारूढ़ एआईएडीएमके से आगे दिख रहे हैं .हालांकि एग्जिट पोल ने मार्जिन ज्यादा नहीं रखा है. इसलिए यहां पर नतीजे बदल भी सकते हैं. चुनाव पूर्व के सर्वे में जयललिता को आगे बताया जा रहा था.
केरल में लेफ्ट फ्रंट के नेतृत्व में सरकार बनती नजर आ रही है. यहां कांग्रेस सत्ता गंवाएगी. बीजेपी भी पहली बार खाता खोलेगी.
पुडुचेरी में भी सत्ता विरोधी रुझान बताया गया है. यहां भी डीएमके सत्ता में लौटती बताई जा रही है.
अब एग्जिट पोल तस्वीरों में देखें .ताकि नंबर का आंकड़ा साफ हो सके.

इंडिया टुडे ग्रुप के मुताबिक पं. बंगाल में दीदी दोबारा

Watchdog_18237 सीट शेयर, पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल: इंडिया टुडे

पं. बंगाल में वोट शेयर

Watchdog_18227 वोट परसेंटेज, पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल: इंडिया टुडे

 

केरल में लेफ्ट इज लोगों की राइट च्वाइस

Watchdog_18529
वोट परसेंटेज, केरल एग्जिट पोल: इंडिया टुडे

Watchdog_18492
Watchdog_18523
Watchdog_18529
तमिलनाडु में अम्मा गवां सकती हैं सत्ता

Watchdog_18523
सीट शेयर, तमिलनाडु: एग्जिट पोल

puduchery_051616070757
puduchery_051616070757
puduchery_exit_poll
पुद्दुचेरी में भी रहेगा तमिलनाडु सा ही हाल

puduchery_051616070757
सीट शेयर, पुद्दुचेरी: एग्जिट पोल

बीपी के मुताबिक दीदी और लेफ्ट में करीबी लड़ाई

bengal abp news

और यहां देखिए असम पर हर एग्जिट पोल एक साथ

CilR4LKUkAAWlBV

वेस्ट बंगाल पर सभी एग्जिट पोल एक ही लिस्ट में

 
CilSk4iVAAEzNDX (1)

पिछले चुनावों में वोट फीसद के हिसाब से कुछ यूं रहा था, इन राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों का हाल-
tamil-nadu-assembly-election-results-2011
सीट शेयर, तमिलनाडु 2011

assam-assembly-election-results-2011 (1)
सीट शेयर, असम: 2011

kerala-assembly-election-results-2011
सीट शेयर, केरल: 2011

puducherry-assembly-election-results-2011
सीट शेयर, पुद्दुचेरी: 2011

West-bengal-assembly-elections-2011-results
सीट शेयर, पश्चिम बंगाल: 2011

West-bengal-assembly-elections-2011-results

 

Advertisement

Advertisement

()