'भारत टैरिफ घटाने पर सहमत...' ट्रंप के इस दावे से भारत ने किया किनारा
कॉमर्स सेक्रेटरी सुनील बर्थवाल ने विदेश मामलों की संसदीय समिति को बताया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत अभी भी जारी. ऐसे में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों और मीडिया रिपोर्टों पर फिलहाल भरोसा नहीं किया जाना चाहिए.

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बीते दिनों दावा किया था कि भारत, अमेरिका पर लगाए जाने वाले टैरिफ को कम करने पर सहमत हो गया है. लेकिन सोमवार, 10 मार्च को भारत ने इस दावे का खंडन किया. कॉमर्स सेक्रेटरी सुनील बर्थवाल ने संसदीय पैनल को बताया कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड टैरिफ को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है.
भारत की सफाईन्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, कॉमर्स सेक्रेटरी सुनील बर्थवाल ने विदेश मामलों की संसदीय समिति को बताया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत अभी भी जारी है. ऐसे में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे और मीडिया रिपोर्टों पर फिलहाल भरोसा नहीं किया जाना चाहिए. सूत्रों के हवाले से बताया गया कि समिति के कई सदस्यों ने अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता पर सवाल उठाए. इस पर सुनील बर्थवाल ने उनकी शंकाओं को दूर करते हुए कहा कि व्यापार वार्ता के दौरान भारत के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा.
भारत का रुखउन्होंने कहा कि भारत फ्री ट्रेड (मुक्त व्यापार) का समर्थन करता है और व्यापार का उदारीकरण चाहता है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिल सके. साथ ही, उन्होंने समिति के सदस्यों को बताया कि ‘टैरिफ वॉर’ से किसी को भी फायदा नहीं होगा, बल्कि इससे आर्थिक मंदी आ सकती है. कुछ सदस्यों ने सवाल किया कि भारत टैरिफ के खिलाफ आवाज़ क्यों नहीं उठा रहा है, जैसा कि कनाडा और मैक्सिको ने किया? इस पर बर्थवाल ने कहा कि भारत की स्थिति उनसे अलग है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत सिर्फ उन्हीं समझौतों पर सहमत होगा, जो उसके हित में होंगे.
घरेलू अर्थव्यवस्था की सुरक्षाकॉमर्स सेक्रेटरी ने संसदीय पैनल को बताया कि भारत अपनी घरेलू अर्थव्यवस्था और ज़रूरी व्यवसायों की रक्षा करेगा. विकासशील देश हर चीज़ पर अपने टैरिफ कम नहीं कर सकते. भारत द्विपक्षीय वार्ता के तहत टैरिफ कम कर सकता है, लेकिन बहुपक्षीय रूप से नहीं.
डॉनल्ड ट्रंप का दावागौरतलब है कि 7 मार्च 2025 को डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि भारत अमेरिका से बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलता है. उन्होंने कहा था:
आप भारत में कुछ भी नहीं बेच सकते. हालांकि, अब भारत अपने टैरिफ में बड़ी कटौती करना चाहता है, क्योंकि कोई (अमेरिका) उनके किए की पोल खोल रहा है. वे अपने सहयोगी और विरोधी दोनों देशों पर टैरिफ लगा रहे हैं.
गौरतलब है कि टैरिफ को लेकर ट्रंप के कदमों से पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में हलचल मची है.
वीडियो: वजन को लेकर परेशान लड़की ने यू-ट्यूब देखकर बनाया सीरियस डाइट प्लान, मौत

.webp?width=60)

