भारत ने पाकिस्तान को एक सुपर-मैच में 3-2 से हराकर 5 साल बाद फिर से एशियनचैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है. भारत-पाकिस्तान मैच की एक शान होती है और मलेशिया केकुआंटन में आज का मैच भी उस शान पर खरा उतरा. पहले 15 मिनट में बराबर, दूसरे 15मिनट में भारत, तीसरे 15 मिनट में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा. लग रहा था कि मैचपेनल्टी शूट आउट में जाएगा, स्कोर 2-2 था तभी फाइनल हूटर से कोई 8 मिनट पहलेआकाशदीप को 25 गज के पास गेंद मिली, आकाश ने गेंद को पाकिस्तान के सर्कल में खड़ेनिक्किन को थमाया और निक्किन के सामने कोई नहीं था. भारत 3-2 पाकिस्तान.आखिरी 8 मिनटों में पाकिस्तान ने ज़ोरदार हमले बोले, एक पेनल्टी कॉर्नर भी मिलालेकिन धड़कनें इतनी तेज़ जा चुकी थीं कि पाकिस्तान के खिलाड़ी गेंद को पेनल्टीकॉर्नर के लिए स्टॉप ही न कर पाए. तब मैच में 6 मिनट बाकी थे. बाद में भारत ने ठंड़बनाए रखी और खिताब निकाल ले गए. मैच का सबसे पहला हमला भी भारत ने ही बोला, जसजीतके शॉट से एक पेनल्टी कॉर्नर बेकार जाने के बाद रूपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी कॉर्नरसे ऐसी गोली दागी कि किसी के पास हिलने तक का मौका नहीं था. इसके ठीक 5 मिनट बादरमनदीप के पास को युसूफ आफ्फां ने गोल में डालकर बढ़त को 23वें मिनट में 2-0 करदिया. और ठीक 3 मिनट बाद पाकिस्तान के मोहम्मद बिलाल ने स्कोर कर मामला 2-1 पर लाकरखड़ा कर दिया.भारत-पाकिस्तान मैच किसी भी क्षण बदलने के लिए प्रसिद्ध हैं और चाहें दोनों टीमोंको एक-दूसरे से लगातार खेलने का मौका न मिले लेकिन आपस में कैसे खेलते हैं ये नहींभूलतीं. 38वें मिनट में अली शान के गोल से पाकिस्तान मैच 2-2 ला दिया. और भारत केगोल पर पेनल्टी शूट आउट के बादल मंड़राने लगे थे. 2011 में भी भारत ने पाकिस्तान कोपेनल्टी शूट आउट में हराकर ही खिताब जीता था और उस जीत के हीरो थे गोलची पीआरश्रीजेश. पिछले 2 सालों से लगातार शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान श्रीजेश आज चोटकी वजह से नहीं खेल पाए. उनकी जगह गोल संभालने की ज़िम्मेदारी थी आकाश चिकते के पासथी. पाकिस्तान पिछली 2 बार से लगातार यह ट्रॉफी जीत रहा था.भारत पाकिस्तान का आपस में रहता है कि जो लीग राउंड में जीत जाती है वो नॉकआउट मेंहारने वाली से हार जाती है. भारत ने अबकी बार इस परंपरा को तोड़कर लीग और नॉक आउटदोनों मैच जीते 3-2 से. टूर्नामेंट शुरू होने के कोई एक महीने पहले ही कप्तानश्रीजेश ने वादा किया था कि हम पाकिस्तान को हराकर उड़ी शहीदों को श्रद्धांजलिदेंगे. तो वो श्रद्धांजलि लीग मैचों में पाकिस्तान को हराकर दे दी गई थी. आज उससेभी आगे जाकर संदेश टू सोल्ज़र्स या दिवाली का तोहफा था. वैसे भारत-पाक मैच में 1-2रफ टैकल ज़रूर होते हैं लेकिन आज के मैच में दोनों टीमें खेल भावना के साथखेलीं. एशियन गेम्स के चैंपियन और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के चैंपियन भारत को अबदिसंबर में ऑस्ट्रलिया दौरे पर जाना है.भारत की जीत की खबर आई ही थी कि उधर स्पेन में भारत ने 4देशों के जूनियरअंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में जर्मनी को 5-2 से हरा दिया. हॉकी के मैदानपर 2-2 पटाखे. जूनियर टीम को दिसंबर में वर्ल्ड कप खेलना है. इस बार वर्ल्ड कप लखनऊमें होगा.