कैलिफोर्निया के मंदिर में लिखे गए 'हिंदुओं वापस जाओ' जैसे नारे, विदेश मंत्रालय ने की एक्शन की मांग
California Hindu Temple: चिनो हिल्स के BAPS मंदिर को अपमानित करने का प्रयास किया गया. संस्था ने कहा है कि हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत भरी घटना है. भारत सरकार ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है. रिपोर्ट है कि चिनो हिल्स के ‘बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था’ (BAPS) के एक मंदिर को अपमानित (California Hindu Temple) किया. भारत सरकार ने इस घटना की निंदा की है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर की दीवारों पर ‘हिंदुओं वापस जाओ’ जैसे नारे लिखे गए.
BAPS ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. लिखा,
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?भारत सरकार की ओर से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान जारी किया है. बयान में लिखा गया है,
ये भी पढ़ें: निज्जर, पन्नू के बाद अगला टारगेट कैलिफोर्निया में था, अमेरिका ने अब क्या नए आरोप लगाए?
लगातार हो रहे हमले?कोलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका (CoHNA) ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. CoHNA उत्तरी अमेरिका की एक संस्था है जो हिंदू समुदाय के हितों की रक्षा के लिए काम करने की बात कहती है. संगठन ने सोशल मीडिया पर लिखा,
CoHNA ने इन हमलों के खिलाफ गहन जांच की मांग की है.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: झंडा पकड़े ख़ालिस्तानियों ने कनाडा के हिंदू मंदिर में क्या किया?

.webp?width=60)

