टीम इंडिया इन दिनों साउथ अफ्रीका में है. दो टेस्ट हारने के बाद तीसरे में भी हालतफिलहाल पतली है. बैटिंग तो चल ही नहीं रही है. लोग टीम के धुरंधरों को कोस रहे हैं.मगर इसी बीच कैसा हो अगर इंडिया-पाकिस्तान का एक मैच हो जाए. वो भी किसी टूर्नामेंटकी उस स्टेज पर जहां दोनों के सामने फाइनल में पहुंचने की लड़ाई हो.ये ख्याली पुलाव नहीं है. ऐसा होता दिख रहा है न्यूजीलैंड में चल रहे अंडर-19वर्ल्ड कप में. बुधवार को यहां पाकिस्तान की टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकरसेमीफाइनल में जगह बना ली है. अब इंतजार 26 जनवरी को होने वाले इंडिया औरबांग्लादेश के बीच के मुकाबले का है. इसमें अगर इंडिया जीता तो फिर सेमीफाइनल मेंपाकिस्तान के साथ ये मैच होगा.पृथ्वी शॉ के हाथों है इंडिया की कमान और हसन खान लीड कर रहे हैं पाकिस्तानीअंडर-19 लड़कों को.पृथ्वी शॉ की इस टीम इंडिया ने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है और बांग्लादेश केखिलाफ इस मैच में भी यही उम्मीद है. मगर बांग्लादेश को बड़े टूर्नामेंट्स में खेलबिगाड़ने के लिए जाना जाता है. 2007 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने इंडिया को उसस्टेज पर हराया था कि फिर बाहर होने के सिवा कोई ऑप्शन नहीं बचा था. इसलिए यहां भीपहले बांग्लादेश से निपटना होगा फिर पाकिस्तान के साथ ये मुकाबला देखना मजेदाररहेगा.कोच द्रविड़ के साथ खूब पसीना बहा रही है टीम.इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में कुछ नियमों में बदलाव हुए हैं. इसके अनुसार एक ग्रुपमें साथ रही टीमें सेमीफाइनल में आमने सामने नहीं रखी जाएंगी. अगर इंडिया क्वार्टरफाइनल जीती तो सेमीफाइनल में अपनी ग्रुप टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी. इस तरहक्रॉस फॉरमेट रूल के मुताबिक क्वार्टर फाइनल-2 का विनर पाकिस्तान, क्वार्टर फाइनल-4जीतने वाली इंडिया से भिडे़गा. तो दुआ कीजिए कि बांग्लादेश कोई उलटफेर न करे औरइंडिया-पाकिस्तान सेमीफाइनल में भिडें.टीम पाकिस्तान में कई गजब के प्लेयर हैं.सब कुछ इसी तरह हुआ तो इस अंडर-19 वर्ल्ड में भी वही माहौल बन सकता है जो 2011 मेंमोहाली में बना था. उस मैच में दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने सामने थीं और इंडियाने मैच जीता था. अगले मैच में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप भी इंडिया का हुआ था.--------------------------------------------------------------------------------Also Read:अफ्रीका में टीम इंडिया से निराश हैं तो करुण नायर की ये मजेदार पारी देख लीजिएपुजारा का मजाक बनाना बंद करो, बंदा 4.35 घंटे क्रीज पर रहा हैपुजारा हमें टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम ले जा रहे हैं, चलेंगे?मैच से पहले ही साउथ अफ्रीका ने कोहली को आउट करने की कोशिश की है