The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • India acts on Pakistan NSA’s tip-off, 3 terrorists killed: MHA official

पाकिस्तान के इनपुट पर 3 घुसपैठिए ढेर

7 की तलाश जारी. खबर के मुताबिक, गुजरात के मशहूर सोमनाथ मंदिर पर आतंकी हमले को अंजाम देने आए थे.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
कुलदीप
16 मार्च 2016 (अपडेटेड: 16 मार्च 2016, 11:51 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
गुजरात सीमा से भारत में घुसे 10 आतंकियों में से तीन को मार गिराया गया है. आतंकियों के बॉर्डर पार करने की जानकारी खुद पाकिस्तान ने भारत को दी थी. पाकिस्तान के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर नसीर खान जंजुआ ने भारत को बताया था कि महाशिवरात्रि के दिन 10 आतंकी गुजरात सीमा से घुसे थे. अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' ने गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इनमें से तीन आतंकी मार गिराए गए हैं. तीनों को गुजरात में ही शुक्रवार को मार गिराया गया. खबर के मुताबिक, वे मशहूर सोमनाथ मंदिर पर आतंकी हमले को अंजाम देने आए थे. गृह मंत्रालय के सूत्र ने इससे ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया क्योंकि अभी बाकी सात आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन जारी है. इन आतंकियों के समुद्री रास्ते से घुसपैठ करने का शक है. वे लश्कर-ए-तैयबा या जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं और इसमें पाकिस्तान के अलावा किसी तीसरे देश के आतंकी भी शामिल होने का शक है. 5 मार्च को जंजुआ ने इस बारे में भारतीय NSA अजीत डोवाल को जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि ये आतंकी धार्मिक जगहों पर और महाशिवरात्रि के जुलूसों में 26/11 जैसा फिदायीन हमला कर सकते हैं. इसके बाद गुजरात पुलिस और NSG की टीमें तुरंत आतंकियों की तलाश में लग गई थीं और कई शहरों में अलर्ट घोषित कर दिया गया था.

Advertisement

Advertisement

()