Ind vs Aus: पांडे में पोटाश है!
मनीष पांडे की शानदार सेंचुरी से जीती टीम इंडिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी जमीन पर चेज किया सबसे बड़ा स्कोर.
Advertisement

मनीष पांडे. Photo: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पांचवां मैच हमने जीत लिया है. सीरीज के इस आखिरी मैच के हीरो रहे अपना चौथा वनडे खेल रहे मनीष पांडे. उन्होंने 81 बॉल पर 104 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को 331 रनों के मुश्किल टारगेट तक पहुंचा दिया. पहली बार किसी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं की जमीन पर 300 से ज्यादा का स्कोर कामयाबी से चेज किया.
इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भी शानदार बैटिंग की. रोहित ने 99 और धवन ने 78 रन बनाए. दो ओवर पहले तक मैच फंसा हुआ लग रहा था. लेकिन आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कप्तान धोनी ने छक्का जड़ दिया. अगली गेंद पर वह आउट हो गए. 4 गेंद पर 6 रन बनाने थे. मनीष ने पहले गेंद को चतुराई से छूकर चौका लिया, फिर अगली गेंद पर दो रन दौड़ लिए. सीरीज 4-1 से ऑस्ट्रेलिया के नाम रही.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 331 रनों का टारगेट रखा. उन्हें शुरुआत में चार झटके जल्दी लग गए थे लेकिन डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने सेंचुरी जड़ दी. मार्श ने 81 बॉल पर 101 रन ठोंक डाले, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 330 रन पहुंच गया.
इंडिया की तरफ से डेब्यू किया 22 साल के जसप्रीत बुमराह ने. करियर की 17वीं गेंद पर उन्होंने कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ का विकेट लिया. बाद में उन्होंने फॉकनर को शानदार यॉर्कर पर बोल्ड मार दिया. उन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट दिए. ईशांत शर्मा को दो और उमेश यादव और ऋषि धवन को एक-एक विकेट मिला.
5 मैचों की सीरीज टीम इंडिया पहले ही 0-4 से हार चुकी है. सम्मान बचाने का ये आखिरी मौका है.
टीमें:
इंडिया
रोहित शर्मा, ऋषि धवन, विराट कोहली, मनीष पांडेय, एमएस धोनी, गुरकीरत सिंह मान, रविंद्र जडेजा, ऋषि धवन, जेजे बुमराह, उमेश यादव, ईशांत शर्मा
ऑस्ट्रेलिया
आरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, जॉर्ज बेली, शॉन मार्श, मिशेल मार्श, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, जे हेस्टिंग्स, एसएम बोलैंड, एन लियोन

