The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • IND vs AUS: Cricket Australia confirmed, Brisbane Test To Go Ahead As Planned

सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन चौथे टेस्ट को लेकर आया फाइनल अपडेट

BCCI ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से क्या कह दिया?

Advertisement
pic
11 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 11 जनवरी 2021, 09:02 AM IST)
Img The Lallantop
भारत-ऑस्ट्रेलियाई फैंस. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत और ऑस्ट्रेलिया गाबा टेस्ट को लेकर फाइनल अपडेट आ गया है. कोविड के प्रोटोकॉल्स की वजह से ब्रिस्बेन टेस्ट पर शंका के बादल थे. लेकिन अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये साफ कर दिया है कि सीरीज़ का चौथा टेस्ट ब्रिस्बेन में ही खेला जाएगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO निक होकली बताया कि BCCI के साथ इसे लेकर आखिरी फैसला लिया जा चुका है. SEN रेडियो से बात करते हुए निक होकली ने कहा,
''BCCI ने भारतीय टीम के मंगलवार को ब्रिस्बेन पहुंचने की जानकारी दे दी है. चौथा टेस्ट अपने तय कार्यक्रम के हिसाब से गाबा में ही खेला जाएगा. बीते दिन की चर्चा के बाद हम पूरी तरह से गाबा में टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं.''
ब्रिस्बेन में अब ज़्यादा सुरक्षित माहौल के साथ क्रिकेट खेला जाएगा. क्विंसलैंड की सरकार ने ब्रिस्बेन में दर्शकों की संख्या को घटाकर 50% करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही स्टेडियम में घूमने वाले हर शख्स का मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. क्विंसलैंड की प्रीमियर एनेस्टाकिया प्लाज़ुक ने cricket.com.au से बात करते हुए कहा,
''गाबा क्रिकेट मैदान पर सिर्फ आधे दर्शक ही रहेंगे. साथ ही आने-जाने और मैदान पर घूमने के वक्त भी मास्क लगाना अनिवार्य होगा.''
हालांकि सीट पर बैठने की स्थिति में मास्कर लगाने पर छूट दी गई है. इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आने वाले लोगों को आते वक्त भी मास्क लगाकर आना होगा. पिछल हफ्ते ब्रिस्बेन शहर में तीन दिन का लॉकडाउन लगाया गया था जो कि सोमवार को खत्म हो रहा है. ब्रिस्बेन टेस्ट पर पूरा विवाद कोविड प्रोटोकॉल्स के बाद हुआ था. भारतीय खिलाड़ियों ने ब्रिस्बेन में जाकर फिर से क्वारंटीन में रहने से इन्कार कर दिया था. जिसके बाद BCCI ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से क्वारंटीन में कुछ ढील और खिलाड़ियों के एक साथ खाना खाने जैसी चीज़ों की मांग की थी. सिडनी में जारी तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ है. जिसकी वजह से अब आखिरी मैच निर्णायक रहेगा.

Advertisement

Advertisement

()