The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • IND vs AUS 3rd Test Live Mohammed Siraj Removed David Warner cheaply in first innings of Sydney Test

डेविड वॉर्नर के साथ सालों बाद क्या कांड हो गया?

पहले साउथ अफ्रीका, अब भारत.

Advertisement
pic
7 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 6 जनवरी 2021, 03:45 AM IST)
Img The Lallantop
David Warner को Sydney Test में सस्ते में निपटा दिया (एपी फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
सिडनी टेस्ट शुरू हो चुका है. रुक गया है. क्या कहें समझ नहीं आ रहा. बारिश का ऐसा खेल चल रहा है कि खेल शुरू हुआ लिखते-लिखते बारिश लौट आ रही है. इस बारिश से पहले इस टेस्ट में 7.1 ओवर्स फेंके गए. इन ओवर्स में भारत का दबदबा दिखा. युवा पेसर मोहम्मद सिराज ने वापसी कर रहे डेविड वॉर्नर को सस्ते में निपटा दिया. ग्रोइन इंजरी से लौटे वॉर्नर आक्रामक मूड में थे. लेकिन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच की शुरुआत उनके लिए अच्छी नहीं रही. कप्तान टिम पेन ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया. वॉर्नर के साथ ओपन करने डेब्यूटांट विल पुकोव्स्की आए. ट्रेविस हेड की जगह आए पुकोव्स्की वॉर्नर के 12वें टेस्ट ओपनिंग पार्टनर हैं. # निपट गए Warner शुरुआत में दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे थे. लेकिन मोहम्मद सिराज की एक गेंद को दौड़ाकर मारने के चक्कर में वॉर्नर फर्स्ट स्लिप में चेतेश्वर पुजारा को कैच थमा बैठे. पांच रन के निजी स्कोर पर खेल रहे वॉर्नर अपने आउट होने के तरीके से निश्चित तौर पर निराश होंगे. ना सिर्फ वॉर्नर बल्कि ऑस्ट्रेलियन टीम को भी इससे निराशा हुई होगी. घरेलू टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया को वॉर्नर से काफी उम्मीद होती है. उनका होम रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. लेकिन इस मैच में वह दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए. पिछली 25 घरेलू टेस्ट पारियों में यह पहली बार है जब वॉर्नर 10 रन के अंदर आउट हुए. पिछली बार वह नवंबर 2016 की एक टेस्ट पारी में सिर्फ एक रन बना पाए थे. यह टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ होबार्ट में खेला गया था. डेविड वॉर्नर ने अपना आखिरी घरेलू टेस्ट जनवरी 2020 में सिडनी में ही खेला था. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हुए इस मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 111 रन की नॉटआउट पारी खेली थी. उससे पहले उनके नाम घरेलू टेस्ट मैचों में 45, 38, 41, 19, 43, 335 नॉटआउट और 154 रन की पारियां थीं.

Advertisement

Advertisement

()