The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • income tax raid at rashmika mandanna residence after rumors of being highest-paid actress

जिस हीरोइन की कमाई जानकर लोग हैरान थे, उनके घर इनकम टैक्स का छापा पड़ गया है

सुबह 7.30 बजे इनकम टैक्स अधिकारी घर पहुंच गए थे.

Advertisement
pic
16 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2020, 02:27 PM IST)
Img The Lallantop
बाईं तरफ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और दाईं तरफ उनके घर की फोटो.
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना फिर से खबरों में हैं. उनके घर पर इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापा मारा है. ये कार्रवाई उन अफवाहों के बाद हुई है, जिनमें कहा गया था कि कि वो साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं. हालांकि उन्होंने खुद इन खबरों को गलत बताया था. रश्मिका मंदाना तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं. रश्मिका कर्नाटक के कोडगु जिले के विराजपेट में रहती हैं. गुरुवार को सुबह 7.30 बजे बेंगलुरु से इनकम टैक्स अधिकारी उनके घर पहुंचे थे. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 4 बजे तक कार्रवाई जारी रही. हालांकि अधिकारियों ने अभी कुछ भी बोलने से मना कर दिया है. फिलहाल ये साफ नहीं हो सका है कि जब अधिकारियों ने छापा मारा तब रश्मिका घर में थीं या नहीं. हाल ही में अफवाह फैली थी कि रश्मिका साउथ की फिल्मों की सबसे महंगी हीरोइन हैं. जब उनसे एक इंटरव्यू में इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा-
जब लोग कहते हैं कि मैं फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली एक्ट्रेस हूं, तो मैं खुद हैरान रह जाती हूं कि ये खबर आई कहां से. मैं हैरान हूं दोस्त, ये पैसा कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है. मेरे पास बैंक में कोई पैसा नहीं है. मुझे अभी भी लगता है कि मैं डेब्यू कर रही हूं. अगर मुझे उस मुकाम पर पहुंचना है, तो मुझे बिना ब्रेक लिए लगातार छह सालों तक काम करना होगा. तब जाकर मैं एक हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन सकूंगी. अभी, ऐसा बिल्कुल नहीं है.
रश्मिका ने 2016 में कन्नड़ भाषा की फिल्म किरिक पार्टी (Kirik Party) के साथ डेब्यू किया था. वो तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ डियर कॉमरेड में काम किया है. फिल्म सुल्तान के साथ वो तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म में एक्टर कार्ती उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगे.
Video : तान्हाजी और अजय देवगन का नाम जोड़कर राम मंदिर पर फेक न्यूज़ फैलाई जा रही है

Advertisement

Advertisement

()