The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Income Tax raid at Gali Janardhan Reddys mining firm, 5 days after daughters blockbuster wedding

500 करोड़ की शादी कर दी, आओ अब हिसाब कर लें आहिस्ता आहिस्ता

बिटिया की शाही शादी करके फंसे जनार्दन रेड्डी.

Advertisement
Img The Lallantop
07Fir12_13revised.qxp
pic
पंडित असगर
22 नवंबर 2016 (Updated: 21 नवंबर 2016, 04:16 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कर्नाटक के माइनिंग कारोबार में बड़ा नाम और बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके जी. जर्नादन रेड्डी. बिटिया की शादी की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 500 करोड़ रुपये खर्च. वो भी उन दिनों, जब कैश की कमी है और देश चिल्लर की कतारों में खड़ा है.
मुबारक हो उन्हें. लेकिन ऐसा नहीं है कि वो सवालों से बच जाएंगे. खबर ये है कि उनके यहां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड मारी है और कुछ मुश्किल सवाल किए हैं. पूछा है कि बताओ कहां कितना पैसा खर्च किया है. एग्जाम पेपर की तरह एक टिपन्ना थमाया है और कहा फार्म भरकर दो.
image1
रेड्डी को थमाया गया ये पर्चा

RTI एक्टिविस्ट टी नरसिम्हा मूर्ति ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के महानिदेशक (जांच) के ऑफिस में इसकी शिकायत की थी. शादी के पांच दिन बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोमवार देर शाम जनार्दन रेड्डी को नोटिस भेजा. और कैटरिंग, पंडाल को सजाने, इंटरटेनमेंट, सिक्योरिटी, वेन्यू में कितना खर्च आया जैसे सवाल रेड्डी से पूछे हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के तीन अफसर बेल्लारी वाले घर पर पहुंचे और उन्हें नोटिस थमाया. रेड्डी को 25 नवंबर तक जवाब देने को कहा गया है. अफसरों ने शादी के इंतजामात करवाने वाले वेंडरों से भी पूछताछ की. सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के आदेश के मुताबिक जनार्दन रेड्डी को सोमवार यानी 21 नवंबर तक ही बेल्लारी में रहने की इजाजत दी गई थी. वह फिलहाल अवैध खनन मामले में जमानत पर हैं.
reddy
बिटिया की शादी

पिछले हफ्ते बुधवार को हुई शादी में 50 हजार लोगों ने शिरकत की थी. बेंगलुरु में कई एकड़ में फैले एक पैलेस में शादी का प्रोग्राम हुआ. जैसे बॉलीवुड में कोई फिल्म बनाने के लिए सेट तैयार किए जाते हैं वैसे ही सेट तैयार किए गए थे. हम्पी के विजय वित्थला मंदिर और तिरूमला तिरूपति मंदिर का नक्शा उकेरा गया था. और हां दूल्हा दुल्हन को अपने घर वाली फीलिंग आए इसके लिए हुबहू दोनों के घर के सेट तैयार किए गए थे. देश के फनकारों की तो बात छोड़िए ब्राजील के साम्बा डांसरों ने भी प्रोग्राम पेश किए.
खबर है कि इस शादी में कुछ टैक्स अफसर गुपचुप तरीके से शामिल हुए ताकि खर्चों पर नजर बनाए रखें. रेड्डी के पास कितना माल है. सीबीआई और अन्य एजेंसियों को अभी इस बारे में पता लगाना बाकी है. देश में 500 और 1,000 रुपये बंद हों. लोगों को परेशानी हो रही हो. कतारों में खड़े लोग मर रहे हों. और 500 करोड़ की शादी की जांच भी न हो ये तो नाइंसाफी होगा. रेड्डी परिवार के लिए इस शादी के इंतज़ामात करने वालों का दावा था कि सभी भुगतान ईवेंट मैनेजमेंट कंपनियों को चेक के ज़रिये दिया गया है, और हर खर्च का हिसाब रखा जा रहा है. बताया गया कि जनार्दन रेड्डी ने शादी के बाद सभी बिल दिखाने का वादा किया है.
इस शादी के बारे कांग्रेस ने भी संसद सत्र के दौरान मामला उठाया था कि जहां गरीब आदमी शादी के लिए पैसों का मोहताज हो गया है. दूल्हे को कतार में लगकर एटीएम से पैसे निकालने पड़ रहे हैं, वहीं जनार्दन रेड्डी कैसे इतनी भव्य शादी कर रहे हैं.
कर्नाटक की बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके रेड्डी पर 1200 करोड़ रुपये से अधिक के करप्शन का मामला चल रहा है. रेड्डी खनन एरिया के बड़े कारोबारी हैं. रेड्डी पर साल 2007 से 2011 के बीच गैर-कानूनी तरीकों से 1200 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाने का इल्जाम है. सीबीआई और ईडी ने 2012-13 में उनकी संपत्ति जब्त करके उन्हें करप्शन का आरोपी बनाया. रेड्डी राज्य की बीजेपी सरकार में साल 2008 से 2011 तक मंत्री रहे थे.
जनार्दन रेड्डी
जनार्दन रेड्डी

जनार्दन रेड्डी और करुणाकरण रेड्डी का कर्नाटक की राजनीति में काफी दबदबा है. तीनों भाई 'बेल्लारी ब्रदर्स' के नाम से जाने जाते हैं. जब इन पर करप्शन के आरोप लगे तो उनकी सुषमा स्वराज के साथ वाली तस्वीर खूब वायरल हुई थी. जिसमें वो दोनों भाइयों को आशीर्वाद देती दिख रही थीं. हालांकि एक इंटरव्यू में सुषमा स्वराज ने कहा था, "मैं आपको सच्चाई बताती हूं. बेल्लारी भाइयों को राजनीति में लाने में मेरा कोई हाथ नहीं है. उन्हें मंत्री बनाने या फिर उनका राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए मैंने कुछ नहीं किया."


ये भी पढ़ें

'बीजेपी नेता बताएं, बेटी की शादी के लिए 500 करोड़ रुपये कहां से आए'

Advertisement

Advertisement

()