अगर आप टैक्स की चोरी करते हैं, तो जरा फेसबुक पर जरा 'ट्रेवलिंग टू स्पेन' टाइप केस्टेटस लिखने के पहले कंट्रोल करें. क्योंकि अब 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स'रखेगा आपके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर. क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट और बैंकट्रांसैक्शन के अलावा इनकम टैक्स विभाग अब आपके सोशल मीडिया अकाउंट को भी देखेगा.जिसमें शामिल होंगे आपके फेसबुक, ट्विटर और इन्स्टाग्राम अकाउंट. और ये होगा तब जबसरकार को लगेगा कि आप चोट्टे हैं. इंडिया में सोशल मीडिया यूज करने वाले बढ़ रहेहैं. और शो ऑफ तो हमारी पुरानी आदत है. तो जो लोग टैक्स नहीं देते पर साल भर में2-3 फॉरेन ट्रिप मार आते हैं, फिर डालते हैं आइफेल टावर के सामने 'जानू' को चुम्मादेते हुए फोटो, उनको धर लिया जाएगा. या फिर लगातार महंगे होटलों में चेक इन करतेहैं, महंगे ब्रांड्स के कपड़े, बैग और जूतों की फोटो लगाते रहते हैं, तो आपका भीनंबर लग सकता है.