फकीर चंद के लॉकर्स में कहां से आया इतना कैश?
इनकम टैक्स की छापेमारी महीने भर से चल रही है और तमाम पैसा जब्त किया गया है.
Advertisement

Image: ANI
Quick AI Highlights
Click here to view more
चांदनी चौक में आजकल अलग तरह की चांदनी छिटकी है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट वहां काम पर लगा हुआ है. 11 तारीख को आप चुनाव नतीजों में बिजी थे, इनकम टैक्स वाले वहां रेड़ मारने गए थे. वहां फकीर चंद लॉकर्स से साढ़े पांच करोड़ रुपए कैश बरामद किया. बताया जा रहा है कि छापेमारी का काम 31 अक्टूबर से चालू हुआ. अभी तक टोटल 41 करोड़ रुपए पकड़े गए हैं. मजे की बात ये है कि 11 दिसंबर को जहां से रकम पकड़ी गई उस लॉकर का नाम फकीर चंद है.
इत्ती रकम पहली बार नहीं पकड़ी गई है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजर इन दुकानों पर काफी दिनों से थी. 5 दिसंबर को भी एक ड्राई फ्रूट्स और साबुन की छोटी सी दुकान के नीचे 7 लॉकर्स मिले थे. जिनमें 4.94 करोड़ रुपए का कैश बरामद किया था. हिंदुस्तान अखबार की खबर के मुताबिक ये हवाला रैकेट से जुड़ा पैसा था. ये सारा पैसा चांदनी चौक के आस पास के बड़े कारोबारियों का था.Income Tax Department seized Rs 5.5 crore cash from Faqir Chand lockers and vaults, Chandni Chowk, Delhi yesterday. Raids have been conducted since 31st October. A total of Rs 41 crore has been seized till now pic.twitter.com/zCfoBo1V8F
— ANI (@ANI) December 12, 2018
ये भी पहला नहीं था. 1 दिसंबर को भी चांदनी चौक की ही एक दुकान में छापा मारा था तो 100 से ज्यादा लॉकर्स मिले थे. कहीं कहीं तो लॉकर्स की गिनती 300 बताई जा रही है. इनमें 25 करोड़ रुपए जब्त किए गए थे. इस दुकान की जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को पांच नवंबर को मिली थी. तब से वो नजर रखे हुए थे. जैसे ही मौका मिला, धर लिया. इनकम टैक्स की रेड़ अभी भी चल रही है. इसे देखकर हमको अजय देवगन की रेड़ पिच्चर याद आ गई कसम से. आईटी डिपार्टमेंट ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया था कि दिल्ली में आठ ठिकानों पर छापे मारे गए थे.IT Sources: Income Tax Department seized Rs 4.94 crore cash from seven lockers of Chandni Chowk yesterday. Total cash seized from lockers is now Rs 35.34 crore. Raids are still underway. #Delhi pic.twitter.com/75ZcnEqRF3
— ANI (@ANI) December 7, 2018
फिलहाल आयकर विभाग अपने काम से लगा हुआ है. धड़ाधड़ लॉकर खुल रहे हैं. पूरी तरह पोल जिस दिन खुलेगी, हम आपको तुरंत बताएंगे. हां, इस रकम की जांच टेरर फंडिंग के एंगल से एनआईए भी कर रहा है. क्योंकि जिस ड्राई फ्रूट्स की दुकान में ये कैश मिला वहां ड्राई फ्रूट्स अफगानिस्तान से आता है. तो इस एंगल को भी हल्के में नहीं लिया जा रहा. बस कहानी पूरी तरह खुलने का इंतजार कीजिए.Delhi: Income-Tax Department raided a private vault at Chandni Chowk & recovered Rs 25 crore in cash from more than 100 lockers. pic.twitter.com/7T7IyyWhHy
— ANI (@ANI) December 1, 2018

