चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र में एक पेड़ से दो लड़कियों के शव लटके मिले हैं. घटना24 अप्रैल की है. बुधवार शाम दो लड़कियों के शव आम के बगीचे में पेड़ से लटके मिले.दोनों सहेलियां बताई जा रही हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शवों कोपोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि- चित्रकूट के मऊ थाने केकटैय्या खादर गांव में आम के पेड़ पर दो लड़कियों ने फांसी लगा ली. इस मामले मेंघरवालों से पूछताछ की गई. घर वाले कारण नहीं बता रहे हैं. पुलिस को जो जानकारी मिलीहै उसके मुताबिक ये लड़कियां बुधवार दोपहर एक बजे घर से निकली थीं. दोनों घर सेरस्सी लेकर आईं थीं. शाम करीब चार बजे के बाद दोनों के शव पेड़ पर लटके मिले. पहलीनजर में ये बात सामने आई हैं कि इन्होंने फांसी लगाई है.#UPPolice आज दिनाँक 24.04.2019 को थाना मऊ अंतर्गत ग्राम कटैया खादर में दोलड़कियों के शव बरामद होने के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक महोदय की बाईट @Uppolice@ADGZonPrayagraj @digchitrakoot @News18UP @_NationalVoice @bstvlive @uplivein@AmarUjalaNews @JagranNews pic.twitter.com/mTJB2ZNKQ5— Chitrakoot Police (@chitrakootpol) April 24, 2019 कटैया खादर गांव के ननकउनानिषाद की बेटी शिवदेवी (17 साल) और गिरधारी निषाद की बेटी सविता (15) दोनोंसहेलियां थीं. चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा का कहना है कि-'वारदात केकारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टमरिपोर्ट आने के बाद ही बता सकते हैं कि ये आत्महत्या का मामला है या हत्या का.हालांकि पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है'.--------------------------------------------------------------------------------Video: सुप्रीम कोर्ट ने दिया बिलकिस बानो को 50 लाख और सरकारी नौकरी देने का आदेश