बाल विवाह हुआ तो टेंट वाले ही पहुंचा देंगे जेल
चाइल्ड मैरिज के लिए बदनाम है राजस्थान. लेकिन अब वहां कमर कस ली है टेंट हाउस वालों ने. शादी का मुहूर्त आने से पहले पुलिस आ जाएगी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
राजस्थान के टेंट डीलर अब एक कुरीति से लड़ने के मूड में आ गए हैं. बाल विवाह. जो बच्चों की जिंदगी शुरू होने से पहले ही खत्म कर देता है. ये टेंट डीलर अब उसे खत्म करके रहेंगे. इसका पूरा प्लान है उनके पास.
इंक्रेडिबल इंडिया दुनिया में बदनाम है कुछ बुरी प्रथाओं की वजह से. बाल विवाह उनमें से एक है. खेलने कूदने पढ़ने की उम्र में बच्चे ब्याह दिए जाते हैं. लड़कियों के मामले में सबसे ज्यादा संवेदनहीनता दिखती है. वो अपना घर संभालें, चूल्हा चौका देखें. लेकिन गुरू शादी करने के लिए बड़े इंतजाम करने पड़ते हैं. टेंट, लाइट, जनरेटर डिपार्टमेंट का भी काम पड़ता है. आधे प्रोग्राम में जनरेटर बइठ जाए या खाना बनाने वाले हाथ खड़े कर दें तो शादी खतम. जनाती, घराती, बराती सबकी इज्जत चली जाए.
राजस्थान टेंट डीलर्स समिति के अंदर 47 हजार टेंट हाउस आते हैं. इन्होंने बाल विवाह में अपनी सर्विस ने देने का फैसला किया है. और इसका फैसला आने वाली आखा तीज के पहले लेने का मतलब समझो. ये आखा तीज या अक्षय तृतीया वो दिन होता है जिस दिन सबसे ज्यादा बाल विवाह होते हैं. इस डेट को बाल विवाह के लिहाज से शुभ मानते हैं लोग. चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झुनझुनू, चुरू और आस पास के इलाकों में बाल विवाह निपटा दिए जाते हैं.
कुछ दिन पहले राजस्थान से ही ये वीडियो सामने आया था. जिसमें एक पांच साल की बच्ची की शादी हो रही थी.
https://youtu.be/g4sMA0VduUE
रवि जिंदल इस समिति के अध्यक्ष हैं. उनके मुताबिक कस्टमर्स की बुकिंग से पहले उनसे लड़का लड़की का बर्थ सर्टिफिकेट मांगा जाएगा. अगर कोई गलत जानकारी दिहिस. तो दन्न से पुलिस आएगी.

.webp?width=60)

