नगालैंड (Nagaland) में गोलीबारी की घटना सामने आई है. इंडिया टुडे से जुड़ेइंद्रजीत कुंडू की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गोलीबारी में अबतक 14 लोगों की मारे जानेकी खबर है. इनमें से एक सैनिक भी है. यह संख्या बढ़ भी सकती है. पूरा घटनाक्रमनगालैंड के मोन जिले के ओटिंग का है. रिपोर्ट के अनुसार, नागरिकों के मारे जाने केबाद दूसरे लोगों ने गुस्से में सुरक्षाबलों की गाड़ियों में आग लगा दी. बताया जारहा है कि सुरक्षाबल इलाके में काउंटर इनसर्जेंसी ऑपरेशन के तहत गए थे.इस पूरे घटनाक्रम पर नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियो रियो की प्रतिक्रिया आई है. एकतरफ उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और दूसरी तरफ मामले की जांचके लिए SIT का गठन कर दिया है. नेफियो रियो ने नागरिकों की हत्या को दुर्भाग्यपूर्णबताया है. उन्होंने इसकी निंदा भी की है. मृतकों के परिवारों के साथ संवेदना जतातेहुए मुख्यमंत्री नेफियो रियो ने कहा कि SIT इस मामले की जांच करेगी और कानून केमुताबिक न्याय किया जाएगा.The unfortunate incident leading to killing of civilians at Oting, Mon is highlycondemnable.Condolences to the bereaved families & speedy recovery of thoseinjured. High level SIT will investigate & justice delivered as per the law ofthe land.Appeal for peace from all sections— Neiphiu Rio (@Neiphiu_Rio) December 5, 2021केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने ट्वीट किया, नगालैंड के ओटिंग, मोन में हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम से दुखी हूं. मृतकों केपरिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. राज्य सरकार ने इस घटनाक्रमकी जांच के लिए उच्चस्तरीय SIT का गठन कर दिया है. पीड़ित परिवारों को न्यायमिलेगा." Anguished over an unfortunate incident in Nagaland’s Oting, Mon. I express mydeepest condolences to the families of those who have lost their lives. Ahigh-level SIT constituted by the State govt will thoroughly probe this incidentto ensure justice to the bereaved families. — Amit Shah (@AmitShah) December 5,2021इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पूरा घटनाक्रम ओटिंग के तिरू गांव का है. चारदिसंबर की शाम करीब चार बजे हुए इस घटनाक्रम में जो लोग मारे गए, वो एक मिनी पिकअपट्रक से वापस लौट रहे थे. जब ये लोग घर नहीं लौटे तो गांव वालों ने उन्हें खोजनाशुरू किया. खोजने पर गांव वालों को उनके शव मिले. इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गएऔर उन्होंने सुरक्षाबलों की गाड़ियों में आग लगा दी.इस घटनाक्रम के मद्देनजर कोन्यक समुदाय के लोगों ने कोहिमा में चल रहे हॉर्नबिलत्योहार से दूर रहने का फैसला किया है.Konyan Union द्वारा लिया गया फैसला.दूसरी, तरफ इस पूरे मामले पर असम राइफल्स की भी प्रतिक्रिया आई है. एक आधिकारिकबयान में असम राइफल्स की तरफ से कहा गया कि इलाके में विद्रोहियों की हलचल की एकदमपक्की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर ही ऑपरेशन की तैयारी की गई थी.इस पूरे घटनाक्रम पर असम राइफल्स ने खेद प्रकट किया है. साथ ही कहा कि इस पूरेमामले की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है और दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दीजाएगी. असम राइफल्स के बयान के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम में एक सैनिक की जान गईहै और कुछ घायल हुए हैं.