जाति एक कलंक है. जातिवाद नहीं होना चाहिए. हम जाति की राजनीति नहीं करते. कान पकगए होंगे ये सुनते सुनते. मगर जाति ही अब भी वो सच है जिसके कंधों पर चढ़कर राजनीतिहोती है सत्ता के सपने सजाए जाते हैं. इस बार जाति की एक कहानी सरकारी कॉलेज से है.जो मध्य प्रदेश के मंदसौर में है. यहां एससी और एसटी स्टूडेंट्स को मुफ्त में बैगबांटे गए हैं. बैग बांटे गए ठीक, लेकिन उन बैग पर 'एस/एसटी स्कीम' लिखा है. मतलबजाति का ढिंढोरा पीटा गया है. ये बैग भले ही किसी के भले के लिए बंटे हो, लेकिनजाति का ढिंढोरा विवाद की वजह बन गया है, क्योंकि इससे आसानी से एससी और एसटीस्टूडेंट्स की पहचान हो सकती है. मंदसौर जिले के राजीव गांधी पीजी कॉलेज के पीजी औरयूजी कोर्स के 600 एससी-एसटी स्टूडेंट्स में से करीब 250 को यह बैग दिए गए हैं. इसबैग में एक कैलकुलेटर, पैन और नोटबुक भी है. इन बैगों को लेकर विवाद तब खड़ा हुआ,जब सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें शेयर होने लगीं. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिककॉलेज के प्रिंसिपल बीआर नालव्या ने बताया, 'ये बैग वेलफेयर स्कीम के तहत बंटे हैं,अगर इस पर कुछ लिखा है तो क्या गलत है. अगर कुछ लोगों को इससे दिक्कत है तो मैं इसपर लिखे शब्द मिटा दूंगा. और स्कीम का नाम बैग पर सप्लायर ने लिखा है.' नालव्या अभीहाल ही में कॉलेज के प्रिंसिपल बने हैं. उन्होंने बताया कि अगस्त से बैग बंटने शुरूहुए थे. बाकी बचे बैग से एससी/एसटी लिखा हुआ मिटा दिया जाएगा. कांग्रेस ने इसकोलेकर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्षअरुण यादव ने ट्वीट करके कहा, 'आरएसएस संचालित मध्य प्रदेश सरकार ने साबित कर दियाकी वह किस तरह से दलित और आदिवासी विरोधी है. एससी-एसटी स्टूडेंट्स को जिस तरह सेजाति सूचक बस्ते बांटे गए, वह शर्मनाक है. बच्चों के बस्तों पर जिस तरह से जातिसूचक जानकारी छपवाई गयी है वह भारतीय जनता पार्टी की दलित-आदिवासी विरोधी मानसिकताको उजागर करती है. भाजपा किस तरह से एससी/एसटी को वोट बैंक के रूप में इस्तेमालकरना चाहती है यह बस्ता इस बात का प्रमाण है.' मंदसौर से कांग्रेस सांसद रह चुकींमीनाक्षी नटराजन ने कहा कि इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वोइसको लेकर प्रोटेस्ट करेंगी.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंइन दलित लेखकों को सम्मेलन से बाहर कर देने पर शिवाजी का इतिहास बदल जाएगा क्या?दयाशंकर सिंह ने मायावती के बारे में फिर कही ये घटिया बातदलित को एड्स था, लाश कब्रिस्तान तक में नहीं घुसने दी