The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • In lok sabha polls photos of soldiers cannot be used for election campaign election commission warns parties

बीजेपी ने अभिनंदन के नाम पर अपनी पीठ थपथपाई तो चुनाव आयोग बोला- ऐसा नहीं चलेगा

सेना के नाम पर राजनीति चमकाने वाले अब क्या करेंगे..?

Advertisement
pic
10 मार्च 2019 (अपडेटेड: 10 मार्च 2019, 07:24 AM IST)
Img The Lallantop
चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों को सेना की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी
Quick AI Highlights
Click here to view more
विंग कमांडर अभिनंदर के पाकिस्तान से लौटाने बाद एक चीज़ पर आपने गौर किया होगा. उनकी तस्वीर और उनके नाम का खूब राजनीतिक इस्तेमाल हो रहा है. दनादन पार्टियां उनकी तस्वीर के साथ पोस्टर छपवा रही हैं. कोई इसे अचीवमेंट के तौर पर दिखा रहा है, तो कोई इसका राजनीतिक फायदा उठाने के मकसद से इस्तेमाल कर रहा है. लेकिन मोटी बात ये है कि सेना का राजनीतिक फायदा उठाने की पूरी कोशिश की जा रही है. अब इसे लेकर चुनाव आयोग सख्त हो गया है. उन्होंने राजनीतिक पार्टियों को इससे बचने की सलाह दी है. उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की है के वे अपने चुनाव अभियान में सैनिकों और सैन्य अभियानों की तस्वीर का इस्तेमाल करने से बचें. चुनाव आयोग की तरफ से जारी बयान में ये कहा गया:
रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोग के संज्ञान में लाया गया है कि राजनीतिक पार्टियां, उनके नेता और उम्मीदवार अपने इलेक्शन प्रॉपगेंडा के तौर पर विज्ञापनों में डिफेंस पर्सनल की तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे हैं. मंत्रालय ने आयोग से अनुरोध किया है कि इस संबंध में निर्देश जारी करें
चुनाव आयोग ने 4 दिसंबर 2013 के निर्देश का हवाला देते हुए राजनीतिक पार्टियों से साफ कहा कि अपने चुनाव प्रचार में किसी भी तरह से फोर्सेज़ का इस्तेमाल न करें. हमारी आर्म्ड फोर्सेज़ देश की सीमा, सिक्यॉरिटी और पॉलिटिकल सिस्टम की प्रहरी होती हैं. इनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं होता है. ऐसे में ये ज़रूरी है कि किसी भी तरह से राजनीतिक पार्टी इनके नाम का, या फिर किसी भी तरह से इनका रेफरेंस अपनी चुनावी रैली में देने से बचें.
चुनाव आयोग का नोट
चुनाव आयोग ने शनिवार को बयान जारी किया

ट्विटर पर आम आदमी के पूर्व नेता और स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की. राजनीति पार्टियों की तस्वीरों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत की.
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया, क्या इसकी अनमुति है? राजनीतिक पोस्टरों में सर्विंग सोल्जर्स की तस्वीरें लगाने की क्या छूट है? अगर नहीं तो आप क्या इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे?
योगेंद्र यादव ने जो तस्वीरें शेयर की उनमें विंग कमांडर अभिनंदर की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है. ट्विटर पर उन्होंने एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की. फिर शनिवार देर शाम चुनाव आयोग ने अपना बयान जारी कर राजनीति पार्टियों से सेना की तस्वीर का इस्तेमाल न करने की सलाह दी.


Advertisement

Advertisement

()