The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • In JNU Teachers, students attacked, JNUSU president Aishe Ghosh injured, hostels vandalised

JNU में फिर बवाल: JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष का सिर फोड़ा, हॉस्टल में तोड़फोड़

जेएनयू छात्रसंघ ने ABVP पर लगाया आरोप, ABVP ने लेफ्ट के छात्र संगठनों पर मढ़ा आरोप.

Advertisement
pic
5 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 5 जनवरी 2020, 03:15 PM IST)
Img The Lallantop
जेएनयू में बवाल, हॉस्टल में तोड़फोड़, जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आइशी घोष पर हमला.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी JNU में हिंसा की खबर है. जेएनयू छात्र संघ का आरोप है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP ने हिंसा को अंजाम दिया. हिंसा के दौरान जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष पर भी हमला किया गया. हिंसा से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं. जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आइशी घोष  हमले में बुरी तरह से घायल हो गईं और इस दौरान उनके सिर पर काफी गंभीर चोट भी आई है. वहीं हमले के बाद आइशी घोष ने कहा, 'मुझे मास्क पहने गुंडों ने बेरहमी से मारा है. मेरा खून बह रहा है. मुझे बेरहमी से पीटा गया.' टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक लेफ्ट की छात्र इकाई के कार्यकर्ता और जेएनयू के टीचर्स फीस वृद्धि के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में मास्क लगाकर गुंडे घुसे और उन्होंने लाठी से हमला किया. इस दौरान टीचर्स पर भी हमला किया गया है और वहां मौजूद कारों में भी तोड़ाफोड़ा की गई.  वहीं इस मामले में ABVP का कहना है कि जेएनयू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों पर लेफ्ट के छात्र संगठनों एसएफआई, आइसा, डीएसएफ से जुड़े लोगों ने हमला किया. इस हमले में करीब 15 छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं. वहीं अभी तक लगभग 11 छात्रों का कोई सुराग नहीं मिला है कि वे किस हालात में हैं. अलग-अलग छात्रावासों में एबीवीपी से जुड़े छात्रों पर हमला किया जा रहा है. हॉस्टलों की खिड़कियों दरवाजे को लेफ्ट के लोगों ने तोड़ दिया है. दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. वहीं दिल्ली सरकार का कहना है कि जेएनयू में सात एंबुलेंस भेजी गई हैं. और 10 एबंलेंस को स्टैंडबाय में रखा गया है. घायल छात्रों को एम्स में भर्ती कराया गया है. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सटी यानी जेएनयू में फीस बढ़ने को लेकर यहां प्रदर्शन चल रहा है. चार जनवरी को खबर आई कि 3 जनवरी, शुक्रवार को यहां के सेंटर फॉर इन्फॉर्मेशन सिस्टम (CIS) के दफ्तर में कुछ छात्र मास्क लगाकर जबरन घुस गए और बवाल काटा. यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने बिजली की सप्लाई बंद कर दी और सभी टेक्निकल स्टाफ को बाहर कर दिया. सर्वर खराब कर दिया. प्रशासन ने कहा कि इस दौरान जेएनयू में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही थी जो प्रभावित हुई. प्रशासन का कहना है कि इन छात्रों के ख़िलाफ कार्रवाई की जाएगी. हालांकि जेएनयू छात्रसंघ (JNUSU) अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा था कि हमें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है.
JNU प्रशासन ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी, छात्रों को परीक्षा देने से रोक रहे हैं

Advertisement

Advertisement

()