The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • In Jaunpur jail for murder since November, 21year old found 34 weeks pregnant

'तुम्हारी जेल में कुंआरी बेटी हुई प्रेग्नेंट, अब अकेले नहीं छोड़ूंगी'

37 हफ्तों से जेल में कैद है लड़की, जांच में पता चला- 34 हफ्तों से है प्रेग्नेंट. जांच चालू...

Advertisement
pic
11 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 11 जुलाई 2016, 08:16 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
जौनपुर जेल की एक मार्मिक घटना सामने आई है और सारे सिस्टम पर क्वेश्चन मार्क लग गया है. जौनपुर जेल के ऑफिसर सकते में हैं. वजह है 21 साल की एक लड़की जो कि मर्डर के केस में 2 नवम्बर से जेल में बंद है फिर भी 34 हफ्ते की प्रेग्नेंट पाई गई है. अभी ये गैर-शादीशुदा लड़की जेल में अपनी बड़ी बहन और मां के साथ बंद है, पिछले साल 31 अक्टूबर को हुए पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के मर्डर केस में. लड़की के घर के 6 लोगों को अरेस्ट किया गया था. मर्डर की वजह पुलिस ने प्रॉपर्टी का झगड़ा बताया था. पुलिस चार्जशीट फ़ाइल कर चुकी है. उसके साथ उसके भाई , बहन, मां, बाप को भी अरेस्ट किया गया था. पर बाप अभी बेल पर जेल से बाहर है. ये बात तब पता चली जब जेल की ही एक सीनियर कंसल्टेंट को लड़की के प्रेग्नेंट होने का शक हुआ. इसके बाद लड़की का अल्ट्रासाउंड कराया गया, तो सच में वो प्रेग्नेंट निकली. इलाहाबाद रेंज की सारी जेलों के DIG हैं, संतोष श्रीवास्तव. DIG ने मर्डर वाले केस से अलग इस मामले की जांच करने के आदेश एक वीमेन ऑफिसर को दे दिए हैं. जिसे मामले के सारे पहलू कवर करते हुए वजह पता करनी है कि इतने दिन तक ये बात दबी कैसे रही. प्रेग्नेंसी कंफर्म होने के बाद जब पुलिस ने उसे हॉस्पिटल शिफ्ट करने की बात कही. तो लड़की की मां ने लड़की को अकेले ले जाने का विरोध किया. ये बात तब मजिस्ट्रेट के सामने रखी गई तो उन्होंने लड़की की देखभाल के लिए उसकी मां को भी ले जाने की इजाजत दे दी. जेल सुपरिटेंडेंट हैं शैलेंद्र मैत्री. जिन्होंने बताया,
'जब लड़की जेल में आई, तब बताया गया था उसकी शादी नहीं हुई है. वो लगातार कोर्ट भी सुनवाई के लिए जाती रही है. हफ्ते में एक बार सारे कैदियों की मेडिकल प्रॉब्लम्स की जांच के लिए एक लेडी डॉक्टर आती है. पर इस लड़की ने डॉक्टर से कभी किसी परेशानी की शिकायत नहीं की. अभी हम लड़की का पूरा ख्याल रख रहे हैं. उसकी जांच करवाकर रिपोर्ट बनवा रहे हैं. जो कोर्ट को भेजी जाएगी.' [total-poll id=26279]

Advertisement

Advertisement

()