The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • In Jammu kashmir encounter is going on between security personnel and terrorists 4 security personnel martyred

जम्मू-कश्मीर : आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए भारत के चार जवान

पाकिस्तान की ओर से LoC पर हो रही है फायरिंग.

Advertisement
pic
1 मार्च 2019 (अपडेटेड: 4 मार्च 2019, 10:53 AM IST)
Img The Lallantop
आतंकियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
28 फरवरी, 2019. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने घोषणा की कि विंग कमांडर अभिनंदन 1 मार्च को भारत लौट आएंगे. ये भारत के लिए बड़ी राहत की खबर थी. लेकिन 1 मार्च की सुबह होते-होते एक बुरी खबर भी आ गई. खबर ये कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान भारत के चार जवान शहीद हो गए. इन शहीद जवानों में दो जवान सीआरपीएफ के थे और दो जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे. कुपवाड़ा के हंदवाड़ा के लंगेट के बाबागुंड गांव में 28 मार्च की रात से ही सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी. सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया था. लेकिन दूसरा आतंकी मलबे में छिप गया था. सुरक्षा बलों को लगा कि दोनों मारे गए हैं. इसी बीच देर रात एक बजे मलबे में छिपा आतंकी बाहर निकला और सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में सीआरपीएफ के दो जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान शहीद हो गए. kashmir-story_647_082316120433_082617075550_0 पुलवामा में आतंकी हमले के बाद जम्मू और कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन 60 चल रहा है. सुरक्षाबलों का मानना है कि इस वक्त घाटी में 60 आतंकी हैं, जिनमें से 35 पाकिस्तानी हैं. इन्हीं के सफाए के लिए ऑपरेशन 60 चलाया जा रहा है. 28 मार्च की रात को भी सेना की 22 आरआर, 92 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी की टुकड़ियां सर्च ऑपरेशन चला रही थीं. इसी दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हो गई और चार जवान शहीद हो गए. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से सीज फायर उल्लंघन की भी बातें सामने आ रही हैं. पूंछ, मेंढर, बालाकोट और कृष्णाघाटी में पाकिस्तान की ओर से सीज फायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई है. भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई चल रही है.

विंग कमांडर अभिनंदन का परिवार फ्लाइट में चढ़ा और लोग खड़े होकर ताली बजाने लगे

Advertisement

Advertisement

()