जयपुर में आज भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा आयोजित की थी. मुल्क की आजादी की70वीं वर्षगांठ के दूसरे दिन आयोजित इस रैली में दो केंद्रीय मंत्री भी शामिल थे.जयपुर से सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और पीयूषगोयल.Photo: ANIकुछ दिन पहले बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टीकार्यकर्ताओं को 15 से 22 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव मनाने को कहा था. उन्होंने कहाथा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने इलाकों में स्कूटर और साइकिल पर रैलीनिकालेंगे. सबसे आगे चलने वाला आठ फीट लंबा तिरंगा लेकर चलेगा. और उन्होंने यह भीकहा था कि सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे और हेलमेट जरूर पहनेंगे. लेकिन दोकेंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में जयपुर में निकली इस रैली में ट्रैफिक नियमों कीखूब ऐसी-तेसी की गई. ज्यादातर लोग बिना हेलमेट पहने थे. कुछ बाइकों पर दो से ज्यादालोग सवार थे. कुछ बाइक पर पीछे बैठे लोग खड़े होकर तिरंगा फहरा रहे थे. यहां तक किदोनों मंत्रियों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे. राज्यवर्धन सिंह तिरंगा साफा पहने हुएथे. ये रैली जयपुर के खातीपुरा चौराहे से शुरू होकर धानक्या गांव तक निकाली गई.खातीपुरा से धानक्या करीबन 15 किलोमीटर दूर है. बाइक सवार डिवाइडर के दोनों तरफ चलरहे थे. पूरी सड़क घेर रखी थी. धानक्या पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म स्थान है औरइसे राज्यवर्धन सिंह ने आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद ले रखा है.इन तस्वीरों में देखिए, किस तरह तोड़े गए ट्रैफिक नियम:Photo: ANIPhoto: ANIआपको पता होगा कि कुछ दिन पहले संसद में जीएसटी के साथ ही एक और बिल का मसौदा पेशकिया गया था. मोटर वाहन संशोधन बिल 2016 के इस मसौदे को तैयार किया था परिवहनमंत्री नितिन गडकरी ने. इसमें ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर ज्यादा जुर्माना,बार-बार नियम तोड़ने पर लाइसेंस रद्द करने जैसी बातें है.लेकिन जब इस तरह से सरकार के मंत्री और उनकी मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ता नियमतोड़ रहे हैं, तो क्या फायदा ऐसे बिल का. भीड़ इकट्ठी करके तिरंगा लहराना ही देश कासम्मान नहीं है, देश के नियम-कानून भी कोई चीज होते हैं, उनका भी पालन करना होताहै.यहां इन मंत्रियों की मौजूदगी में नियम टूटे, उधर सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शनआना शुरू हो गया. कोई पूछ रहा है, क्या मंत्रियों का चालान कटेगा, कोई कह रहा है किये अगर आम आदमी पार्टी से होते तो? देखिए लोगों के रिएक्शन-https://twitter.com/DadaThaakur/status/765496708440653825https://twitter.com/AAPlogical/status/765481624528191488https://twitter.com/Krspraveen/status/765486620904656896https://twitter.com/journoaman/status/765461332493828096https://twitter.com/TathagatINC/status/765455679913992193https://twitter.com/anubhavnews18/status/765453611400912896--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ लो:अब टीवी पर नहीं दिखेंगे बिना हेल्मेट बाइक चलाते लोगट्रैफिक हवलदार कल्लन चच्चा की शायरी