बहुत आसान है फोटो शेयर करके जेल जाना. बस इसके लिए आपको ईरान जाना होगा. कम से कमये जो मामला सामने आया है उसे तो यही लगता है. वहां के एक नागरिक वाहिद साहब. 30साल के हैं और रियल स्टेट इंडस्ट्री से रोजी रोटी चलाते हैं. फिलहाल जेल में हैं.क्यों हैं इसका किस्सा 'कुछ भी कर फेसबुक पर डाल' वालों के लिए डरावना है. हुआ येकि जनाब वाहिद ने एक वीडियो शूट किया. वीडियो में से फोटो काटे. जिनमें एकखातून* को छोटे कपड़ों में दिखाया गया है. अर्थात मिनी स्कर्ट में. और दे दनादनशेयर कर दिए टेलीग्राम पर. अब ईरान घोर संस्कारी देश. वहां खाना पीना हंसना रोनागाना सब शरीयत के हिसाब से है. और ये कर्म साइबर सेल ने देख लिया. वाहिद साहबअरेस्ट हो गए. अब बता रहे हैं कि वो वीडियो बनाना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी पनौतीथी. जैसे इत्ती मुसीबत कम थी. कुछ अखबार वालों ने उसे बड़का डॉन बता डाला. तो दद्दाइस तरह का फोटो और वीडियो शेयरिंग का काम ईरान में फुल्ली इलीगल है. वाहिद पहलेनहीं हैं. पिछले आठ महीनों में 609 आदमी और 114 औरतें जेल की हवा खा चुके हैं.नैतिकता से खिलवाड़ करने के जुर्म में. *औरत