नरेंद्र मोदी की दिखाई-बताई राह पर चलने वालों को हैदराबाद पुलिस बिल्कुल सपोर्टनहीं कर रही है. बिरयानी के शहर में रहने वाला 33 साल का सैयद शाहेद हुसैन बड़ीमेहनत से अपने छोटे से 3 BHK फ्लैट में कुटीर उद्योग चला रहा था और इसी अपराध मेंपुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.नरेंद्र मोदी ने कहा था, मनरेगा योजना में सिर्फ मिट्टी खोदी जाती थी. इस भाई नेमिट्टी भी खोदी और उसमें खाद भी मिलाई. नरेंद्र मोदी ने कहा, देश को स्वच्छ रखनाहै. ये भाई वो सारी मिट्टी घर उठा लाया. नरेंद्र मोदी ने कहा, स्किल इंडिया होनाचाहिए. इस भाई ने गूगल से चीजें सीखकर इम्प्लिमेंट करना शुरू कर दिया. नरेंद्र मोदीने कहा, बिजली बचाओ. ये भाई छोटे बल्बों से काम चलाने लगा. नरेंद्र मोदी फसल काबीमा दे रहे हैं. इसने वो भी नहीं लिया. बोला, जो होगा, खुद झेलेंगे. नरेंद्र मोदीने कहा, मेक इन इंडिया. इसने अपने घर में ही प्रोडक्शन शुरू किया. नरेंद्र मोदी नेकहा, स्टार्टअप इंडिया. ये आदमी अपने पैरों पर खड़ा हो गया.अरे बाकी सब छोड़िए जनाब. अपने सैयद भाई तो हरित क्रांति की दिशा में भी बहुत बड़ाकदम उठा चुके थे. 'हरे' के नाम पर अगर आपको गांजे के अलावा कुछ और याद आता है, तोआपको पोगो चैनल देखना बंद करने की जरूरत है. विश्व शांति जैसे बड़े मकसद को ध्यानमें रखकर सैयद अपने घर में गांजा उगा रहे थे. गांजा समझते हैं न. Weed. Marijuana.बाबाजी की बूटी. भोलेनाथ. सब एक ही हैं.सैयद शौकीन आदमी हैं. अमेरिका में उनके कुछ दोस्त रहते हैं, जिन्होंने उन्हेंआइडिया दिया कि कहां चक्कर में पड़े हो. घर में उगा लो. एक दोस्त क्रिस्टोफर गरीथने कुछ तरीके भी बताए. सैयद ने गूगल बाबा से सलाह ली. अगले दिन उठा लाए 40 गमले औरदिल लगाकर मेहनत शुरू कर दी. बहुत मेहनत लगती है गांजा उगाने में. सैयद भाई ने 9किलो उगाया.सैयद के घर में उगा गांजाबड़े-बड़े अर्थशास्त्री और समाजशास्त्री इस थ्योरी पर मुहर लगा चुके हैं कि अगरदुनिया के सभी लोगों को एक साथ गांजा फुंका दिया जाए, तो कमसकम तीन-चार घंटे के लिएतो विश्व-शांति आ ही जाएगी. जब सैयद से पूछा जाता कि समाज की भलाई में उनका क्यारोल है, उन्होंने तुरंत अपना 'रोल' अदा करके दिखाया. किसी ने तो ये भी पूछ लिया किGDP कैसे हाई होगी. सैयद ने तुरंत 'हाई' करके दिखा दी.सैयदलॉस एंजिलिस में जब बड़े से 'हॉलीवुड' को 'हॉलीवीड' कर दिया जाता है, तब तो सबको वोबड़ा क्रिएटिव लगता है. अब कोई आदमी बड़ी मेहनत से घर में गांजा उगा रहा है, तोलोगों की कांखें दर्द करने लगीं.पढ़ें: हॉलीवुड को 'हॉलीवीड' बनाने वाले अमेरिकी क्या खाकर इंडिया की बराबरीकरेंगे?https://www.youtube.com/watch?v=-WUawasf63I&feature=youtu.beनरेंद्र मोदी का कनाडा वाला भाषण तो याद ही होगा आपको. न्यूक्लियर एनर्जी और 'सोलारएनर्जी' के साथ-साथ उन्होंने 'वीड एनर्जी' पर बहुत जोर दिया था. आज सैयद उन्हीं कासपना साकार कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने धर लिया. नेकी का तो जमाना ही नहीं रहा यार.https://www.youtube.com/watch?v=L7P5TXThGPs