गाय की 'रक्षा' करेंगे लेकिन इंसान के साथ जानवरों से बुरा सुलूक करेंगे
गुजरात में गौमांस ले जा रहे लोगों को पीटते शिवसैनिकों का वीडियो आया है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
गौमांस! हिंसा! शिवसेना! गुजरात! ये सारे शब्द बिलकुल चौकन्ना करने वाले हैं.गुजरात के गिर सोमनाथ डिस्ट्रिक्ट के उना एरिया का मामला है. कुछ लोग गाय का मांस लेकर जा रहे थे. गांव के शिवसेना नेता आए. चार लोगों को गाड़ी से बांधा. बहुत पीटा. लाठी से, बेल्ट से, सरिया से. बारी-बारी से लोग आते गए. इन चारों पर अपने हाथ भांजते. इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया. मारने वाले बार-बार पूछ रहे थे, फिर करोगे ऐसा? चारों लोग चिल्ला रहे थे. रो रहे थे. कह रहे थे, 'अब ऐसा नहीं करेंगे.' जिन चार लोगों को मारा गया. उनमें से दो की हालत बहुत खराब है. उनको हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया गया है. शिवसेना के डिस्ट्रिक्ट हेड ने कहा - ये लोग गाय को मारकर उसका मांस बेचने ले जा रहे थे. वीडियो में मरी हुई गाएं भी दिख रही हैं. गाड़ी में मांस भी दिख रहा है. शिवसेना वालों को खबर मिली थी. पता चला था, कुछ लोग गांव में गाय के मांस की स्मगलिंग कर रहे हैं. वीडियो में जब गाय मारने वालों से पूछा गया. 'गाय को क्यों मार रहे हो'. उनमें से एक का कहना है कि उनको सरकार से परमीशन मिली हुई है कि वो गायों को मार सकते हैं.
फिलहाल गौमांस ले जाने वाले लोग तो पुलिस के हवाले हैं. लेकिन इन शिवसैनिकों को भी यह सिखाया जाना चाहिए. कि वे कानून से ऊपर नहीं हैं. जो उन्होंने किया है, वह किस धारा के तहत आता है. और उसके लिए कितनी और कैसी सजा मिलती है.https://www.youtube.com/watch?v=F7IigiTFUGI&feature=youtu.be

