बाड़े में गिरे बच्चे की वजह से मारा गया गुरिल्ला, ज़ू के खिलाफ प्रोटेस्ट
अमेरिका के सिनसिनाटी ज़ू में इंसानी गलती की वजह से गुरिल्ला मार दिया गया. जाहिर है बच्चे की गलती नहीं है, न ही गुरिल्ले की. इतने सिक्योर बाड़े में बच्चा कैसे गिरा?
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आदमी की गलती का खामियाजा एक बार फिर चिड़ियाघर के जानवर को भुगतना पड़ा. वो भी जान देकर. ये केस अमेरिका के सिनसिनाटी ज़ू का है. वहां गुरिल्ले के बाड़े में एक चार साल का बच्चा गिर गया. उसे बचाने के चक्कर में गुरिल्ले को गोली मार दी गई. इससे पहले चीली ज़ू में शेर को गोली मारी गई थी क्योंकि एक आदमी नंगा होकर उसके बाड़े में कूद गया था.
पूरा मामला ये है कि इस ज़ू में तीन गुरिल्ले थे. 10- 12 फीट के बाड़े में. एग्जीबिशन देखने आया था एक चार साल का बच्चा. किसी को पता नहीं कि वो कैसे बाड़े में गिर गया. उसके गिरते ही दो गुरिल्लों को बाड़े से बाहर कर दिया गया. लेकिन एक ने बच्चे को पकड़ लिया. और इधर उधर घसीटने लगा. जिसकी वजह से उसे गंभीर चोटें लगीं.
ये 17 साल का गुरिल्ला, जिसका नाम था हरम्बे. वजन करीब चार क्विंटल. उसने जब बच्चे को घसीटना शुरू किया तो वह बुरी तरह रो रहा था. कोई और रास्ता दिखा नहीं उसे बचाने का. आसपास लोग चीख रहे थे. तुरंत ज़ू के डायरेक्टर ने गुरिल्ले को गोली मारने का ऑर्डर दिया. उसका काम खतम. बच्चे को हॉस्पिटल भेज दिया गया.
भड़क गया लोगों का गुस्सा
गुस्सा ज़ू ऑफिशियल से. और उस बच्चे के पैरेंट्स से जिसकी लापरवाही से बच्चा गिरा. ऐसा वहां प्रदर्शन कर रहे लोग कह रहे हैं. कि उस दुर्घटना के लिए चिड़ियाघर जिम्मेदार है और उस बच्चे के मां बाप. बड़े पैमाने पर प्रदर्शन चालू हो चुका है. लोग ऑनलाइन पेटीशन की तैयारी कर रहे हैं. 24 घंटे के अंदर 8 हजार सिग्नेचर के जरिए क्रिमिनल केस करने की तैयारी है. पेटा ने भी खूब खरी खरी सुनाई है.
https://twitter.com/TammyMutasaWLWT/status/737043063651086340
https://twitter.com/peta/status/736997580069044224

