इमरान खान पर हुआ हमला, समर्थकों ने पाकिस्तानी आर्मी के बड़े अफसर का घर घेर लिया, फिर...
हमले के बाद इमरान खान ने कहा कि उन्हें नई जिंदगी मिली है और वो फिर से लड़ेंगे.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) पर हमले के बाद अब उनकी पार्टी के समर्थकों ने पेशावर कोर कमांडर के घर के सामने प्रदर्शन किया है. पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के कार्यकर्ता पेशावर कोर कमांडर सरदार हसन अजहर हयात के घर के सामने इकट्ठा हुए थे और उन्होंने नारे भी लगाए. हालांकि, बाद में भीड़ मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर मुड़ गई और फिर तितर-बितर हो गई.
PTI समर्थकों ने पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह के खिलाफ भी रावलपिंडी में प्रदर्शन किया. इसके चलते पाकिस्तान के कई शहरों में जाम लग चुका है और यातायात बाधित हुआ है.
वहीं सनाउल्लाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि पंजाब सरकार एक संयुक्त जांच समिति का गठन करके मामले की जांच करेगी. सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब के साथ की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनाउल्लाह ने कहा कि पूरी सरकार ने इस घटना की निंदा की है.
केंद्र के निर्देश पर पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने पुलिस को निर्देश दिया कि संयुक्त जांच समिति (JIT) का गठन करके मामले की जांच करें. घटना के कारणों की जांच के लिए आतंकवाद निरोधी विभाग के अधिकारियों को टीम में रखा जाएगा. डॉन के मुताबिक इलाही ने कहा,
हमले में एक की मौतइससे पहले पाकिस्तान के वजीराबाद में अल्लाह वाला चौक पर इमरान खान के काफिले पर हुए हमले में एक पार्टी कार्यकर्ता की मौत हो गई और कुल सात लोग घायल हैं. मृतक व्यक्ति का नाम मुअज्जम नवाज है. रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान के दाहिने पैर में गोली का छर्रा मिला है.
इधर इमरान खान पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार फैसल भट्ट नामक शख्स का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हमले का कारण बताता दिख रहा है. कथित आरोपी को वीडियो में यह कहते सुना जा सकता है,
व्यक्ति ने आगे कहा,
बहरहाल इमरान खान ने घटना को लेकर कहा कि अल्लाह ने उन्हें नई जिंदगी दी है और वे फिर से लड़ेंगे.
वीडियो: इमरान खान पर हमले के बाद इमरान की पार्टी के नेता क्या बोले?

.webp?width=60)

