"कोकेन लेते हैं इमरान, पैर में गोली लगने की कहानी भी झूठी"- पाक के मंत्री मीडिया से बोले
पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बोले- "इमरान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है."
.webp?width=210)
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान कोकेन जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं. ऐसा पाकिस्तान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल का कहना है. अब्दुल कादिर पटेल ने 26 मई को इमरान खान की मेडिकल रिपोर्ट जारी की. इस रिपोर्ट में इमरान के स्वास्थ्य से जुड़े कई चौंकाने वाले दावे किए. पाकिस्तान सरकार ने ये भी कहा कि इमरान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अब्दुल कादिर ने बताया कि जब इमरान को अल कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार किया गया था, तब उनका यूरिन सैंपल लिया गया था. ये सैंपल इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज में लिया गया था. अब्दुल कादिर ने कहा कि इमरान ख़ान की इस रिपोर्ट को पांच डॉक्टर्स ने मिलकर तैयार किया है, जिसमें पता चला कि इमरान 'टॉक्सिक चीज़ें' जैसे शराब और कोकीन का खूब इस्तेमाल करते हैं. अब्दुल ने कहा कि इमरान जानते हैं कि उनका यूरिन सैंपल लिया गया है.
इस रिपोर्ट में इमरान की मानसिक स्थिति को ठीक नहीं बताया गया. मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टर्स ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक इमरान ख़ान से बात की. उनकी हरकतें मानसिक रूप से किसी फिट आदमी जैसी नहीं थी. इमरान ने कुछ 'इनअप्रोप्रियेट जेस्चर' भी किए. यानी कुछ ऐसी चीज़ें, जो स्वस्थ लोग नहीं करते.
इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में 2022 में एक रैली के दौरान लगी गोली के बाद इमरान के पैर के फ्रैक्चर को भी ढोंग बताया गया है. स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा वो पाकिस्तान मेडिकल एंड डेंटल काउंसिल की अनुशासनात्मक समिति को पत्र लिखेंगे और इमरान के फ्रैक्चर की गलत तरीके से रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टर्स को तलब करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी कहा गया कि पाकिस्तान सरकार इमरान खान की मेडिकल रिपोर्ट को जल्द ही सार्वजनिक करेगी.
'इमरान नार्सिसिस्ट हैं'शहबाज शरीफ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री कादिर के इमरान पर हमला बोलते हुए कहा कि वो नार्सिसिस्ट हैं और उन्हें म्यूजियम में रखा जाना चाहिए. नार्सिसिस्ट होने की वजह से वो झूठ गढ़ते हैं और उन्हें सच बताकर प्रचार करते हैं. कादिर ने इमरान पर आरोप लगाया है कि वो लोगों को उकसाकर उन्हें गलत राह पर ले जाते हैं. कादिर ने ये भी कहा कि इमरान ने पाकिस्तान की राजनीति में सहिष्णुता की संस्कृति को नष्ट कर दिया.
PTI का जवाबआजतक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस को शर्मनाक बताया है. PTI ने कहा है कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और उनके सहायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है.
पत्नी रेहम खान ने भी लगाए थे आरोपइससे पहले भी इमरान पर ड्रग्स इस्तेमाल करने के आरोप लग चुके हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने भी उनपर ड्रग्स के सेवन के आरोप लगाए थे. रेहम ने कहा था कि इमरान किसी आम दिन पर अपनी ड्रिंक में आधी एक्सटसी की टैब्लेट और एक-दो चम्मच कोकीन लेते थे. रेहम का आरोप था कि इसके बाद इमरान रात को दो-तीन सीडेटिव लेते थे.
बता दें, इमरान खान को 9 मई को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के परिसर में भ्रष्टाचार के एक मामले में पाकिस्तान रेंजर्स ने गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद पूरे देश में अराजकता फैल गई थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इमरान को रिहा करने का आदेश दिया था.
वीडियो: दुनियादारी: इमरान खान के सबसे वफादार लोग पार्टी छोड़कर क्यों जा रहे, आर्मी का क्या रोल है?

.webp?width=60)

