यहां राजनीति में तोंद ऐसे कब्ज़ा जमाये रहती है. जैसे संविधान में उसे रिजर्वेशनमिला हुआ है. लेकिन जब विदेशों में नजर दौड़ाओ तो बड़े फिट-फाट नेता नजर आते हैं.हेल्थ की तो जैसे राजनेता को कोई फ़िक्र ही नहीं होती. बस बेचारे जनता की फ़िक्र मेंइतना रहते हैं कि उनकी तोंद खूब विकास कर जाती है. खैर, अब कुछ लोग नजर आने लगे हैंजो फिट-फाट रहने लगे हैं. क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान 64 साल के हैं.पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चीफ हैं. इस वक्त पाकिस्तान सरकार यानी नवाजशरीफ के लिए सर दर्द बने हुए हैं. उनके खिलाफ करप्शन को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं.अब 2 नवंबर को इस्लामाबाद में बड़ा प्रोटेस्ट करने जा रहे हैं. उसकी तैयारी ऐसी चलरही है कि पाकिस्तान सरकार भी खौफ में है और उनके प्रोटेस्ट को कुचलने के लिए उनकेसमर्थकों को गिरफ्तार कर रही है. अब तक 100 समर्थकों को गिरफ्तार किया जा चुका है,ऐसे माहौल में इमरान खान ने 50 पुश अप्स लगाये हैं. वो भी समर्थकों में जोश भरने केलिए. पुश अप्स का ये वीडियो मीडिया में वायरल हो रहा है.https://www.youtube.com/watch?v=ycnT1jHoMH0 इमरान खान ने पुश अप्स पाकिस्तान केबानी गाला इलाके में अपने सपोर्टर के साथ स्टेज पर लगाए. उन्हें वीडियो में बोलतेसुना जा सकता है जिसमें वो कह रहे हैं कि अभी वो थके नहीं हैं. नवाज शरीफ का नामपनामा पेपर्स लीक में आने के बाद से पीटीआई उनके खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही है.--------------------------------------------------------------------------------पाकिस्तान में पुश अप्स पहले ही विवाद में रह चुके हैं. इसी साल जुलाई में इंग्लैंडमें टेस्ट मैच जीतने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने पुश अप्स लगाए तो नवाज शरीफके मंत्रियों ने क्रिकेट में पुश अप्स पर रोक लगाने की बात की थी और कहा था इससे तोखिलाड़ी नवाफिल (विशेष इबादत) पढ़ लेते. पहले पुश अप्स पर रोक लगने की खबर आई. फिरबाद में पीसीबी ने पुश अप्स से रोक हटा दी थी. अब इमरान खान के पुश अप्स करने केचाहे कुछ भी मतलब निकाले जाएं इस बात का तो उन्होंने सबूत दे दिया कि वो 64 साल कीउम्र भी फिट हैं.--------------------------------------------------------------------------------हम तो ये ही कहेंगे कि नेताओं को फिट रहना चाहिए. इंडिया में किरण रिजिजू बाकायदाजिम करते हैं और एक बार उनका 34 पुशअप्स करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब चलाथा.https://twitter.com/KirenRijiju/status/789519194660274176?ref_src=twsrc%5Etfw--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंइंडिया को उस टाइप का मिनिस्टर मिल गया, जिसके लिए तरसते थेबेवकूफों, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर ये कैसा बैन लगाया है?