2009 में इम्फाल में एक एनकाउंटर हुआ था. 22 साल के संजित सिंह को पुलिस ने मुठभेड़में मार गिराया था. अब उसी कथित फर्जी मुठभेड़ के आरोपी हेड कॉन्स्टेबल हिरोजीतसिंह का कबूलनामा सामने आया है. हिरोजीत सिंह ने कहा, 'मैंने ऑफिसर के कहने पर जबसंजित सिंह पर गोली चलाई थी. उसके पास हथियार नहीं थे. हमने उसे पीपल्स लिब्रेशनआर्मी का संदिग्ध समझा था.' द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, संजित सिंह कोमारने का आदेश इम्फाल वेस्ट के एडिशनल एसपी झालाजीत सिंह ने दिया था. हिरोजीत सिंहने कहा, 'मुझे पुलिस वायरलेस पर मैसेज दिया गया था कि तिकेंद्रजीत पार्क के पासमुठभेड़ चल रही है. मैं जब गया तो मुझे झालाजीत सिंह ने आदेश दिया कि मार दो संजितको. मैंने संजित को 6 या 7 गोलियां मारी थी. फिर पुलिसवाले आए और उसका शव ले गए.'