डेविड फाइल्स. उनका इंग्लैंड में ऐसी जगह घर था, जिसका मुझसे तो नाम नहीं लिया जारहा. तुम खुद ही पढ़ लो. नाम है Ormskirk, West Lancashire. था इसलिए क्योंकि अबनहीं है. एक्चुअली वो किराये के मकान में था. अगर गंध मचाने और गंदगी करने के लिएकोई अवार्ड होता तो पक्का इसे ही मिलता. भाई साब जिस घर में रहता था उसकी इत्तीबुरी हालात कर रखी थी कि पूछो न. हेल्दी-वेल्दी आदमी वहां से निकलने के बाद हेल्थऔर वेल्थ दोनों से हाथ धो बैठेगा. इतना मान लो कि डेविड के घर से कूड़ादान ज्यादाहेल्दी प्लेस होगा रहिने के लिए.हां एक बात और. घर के अंदर इतना गंध फैलाने वाला कोई 20-25 साल का बैचलर नहीं है.49 साल का बुढ्ढा है. जिसने भाड़े के 3 BHK फ्लैट की ऐसी-तैसी की है. साथ में रेंटएग्रीमेंट भी फाड़-फूड़ के संडास में डाल आया. डेली मेल के मुताबिक, डेविड के घर की फोटोज सामने आई हैं. जिसके मुताबिक डेविडने नहाने वाले बेसिन यानी बाथ टब उसको डस्टबिन में बदल दिया है. संडास को टट्टी केलिए नहीं बल्कि कागज वाला कूड़ा जमा करने के लिए यूज में लाता था. इतनी गंध मचाईथी, कि बात कोर्ट तक पहुंच गई. सुनवाई हुई. फोटोज बतौर सबूत जज को दिखाई गईं. फिरएक सवाल पुलिस पर भी दागा गया. उसके जवाब में एक पुलिस वाले ने कोर्ट को बताया, मैंकई दफा डेविड के घर जा चुका हूं. उसने इतनी गंध फैलाई है कि 30 साल की नौकरी मेंमैंने नहीं देखा. 3 BHK की प्रॉपर्टी को वापस से पहले जैसे सजाने-संवारने में बहुतपैसे खर्च होंगे. कोर्ट की सुनवाई में फाइल्स की हाजिरी नहीं थी. उसने घर काकिराया भी नहीं दिया था. सुनवाई के बाद रेंट का बिल बनाकर डेविड को भेज दिया गयाहै. बिल है लगभग 80 हजार का. जो उसे देना होगा. इसको पढ़ने के बाद घर में किराएदाररखने के बाद हफ्ते-दो हफ्ते में चेक करते रहना. कहीं कोई किराएदार तुम्हारे घर काभी यही हाल तो नहीं कर रहा.