रिजल्ट आ गया है. यूपीएससी का रिजल्ट. संघ लोक सेवा आयोग ने 2018 सिविल सर्विसएग्ज़ाम का फाइनल रिजल्ट आउट कर दिया है. यूपीएससी मेन्स का पेपर सितंबर-अक्टूबर2018 में हुआ था. इसे क्लीयर कर इंटरव्यू तक पहुंचे लोगों का पर्सनैलिटी टेस्ट 4फरवरी, 2019 को हुआ था. अब उनका फाइनल रिजल्ट आया है. 2018 में कुल आठ लाख अभ्यर्थीप्रीलिमिनरी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें अलग-अलग पदों के लिए 759 लोगों काचुनाव हुआ है. चयनित अभ्यर्थियों में 577 पुरुष हैं और 182 महिलाएं. इनमें से 180आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा), 150 आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा), 30 आईएफएस (भारतीयविदेश सेवा), 384 सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए 68 उम्मीवार चुने गएहैं. इसमें सामान्य श्रेणी के 361, अन्य पिछड़े वर्गों से 209, अनुसूचित जाति के128, अनुसूचित जनजाति के 61 उम्मीदवार शामिल हैं.UPSC final exam results: Kanishak Kataria secures all India rank 1. AIR 5Srushti Jayant Deshmukh topper among women. pic.twitter.com/CIhcMUEcXm— ANI (@ANI) April 5, 2019 यूपीएससी 2018 के टॉपर हैं कनिष्क कटारिया. कनिष्कअनूसूचित जाति (शेड्यूल्ड कास्ट्स) से आते हैं. जो आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंसमें बी.टेक डिग्री धारक हैं. साथ ही वो इंस्टिट्यूट के प्लेसमेंट सेल के मेंबर भीथे. उनका लिंक्डइन प्रोफाइल चेक करने पर पता चलता है कि वो डेटा साईंसिस्ट का कामभी कर चुके हैं. वहीं लड़कियों में टॉप किया है सृष्टि जयंत देशमुख ने. सृष्टि नेऑल इंडिया पांचवीं रैंक हासिल की है. सृष्टि भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकीविश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनयरिंग में ग्रैजुएट हैं. यूपीएससी में टॉप 10 रैंकहासिल करने वालों के नाम भी जान लीजिए- 1. कनिष्क कटारिया 2. अक्षत जैन 3. जुनैदअहमद 4. श्रेयांश कुमात 5. सृष्टि जयंत देशमुख 6. शुभम गुप्ता 7. कर्नाटी वरूणरेड्डी 8. वैशाली सिंह 9. गुंजन द्विवेदी 10 तन्मय वशिष्ठ शर्मा सिविल सर्विसेज़ केटॉप 25 रैंकधारियों में 15 पुरुष और 10 महिलाएं हैं. यूपीएससी क्लियर करने वालेबाकी अभ्यर्थियों की सूची आप नीचे क्लिक करके देख सकते हैं.https://upsc.gov.in/sites/default/files/FR-CSME-2018-Engl1.pdf--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: UPSC वाले, एग्जाम से कम, लोगों के इन सवालों से ज्यादा डरते हैं