IIT वाले बाबा अभय सिंह के खिलाफ साजिश, कुंभ से निकाला? आपस में भिड़ गए हैं 'संत'
Mahakumbh 2025: IITian Baba Abhay Singh ने आश्रम के साधुओं पर उनके बारे में अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है. जिसमें कहा गया था कि अभय सिंह महाकुंभ मेले में जूना अखाड़े के 16 मड़ी आश्रम से अचानक किसी अज्ञात स्थान पर चले गए हैं.

बीते दिन सोशल मीडिया पर IIT वाले बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह (IITian Baba Abhay Singh) को लेकर अफवाह उड़ी कि उन्होंने महाकुंभ (Mahakumbh 2025) छोड़ दिया है. हालांकि उन्होंने खुद शुक्रवार, 17 जनवरी की देर रात इन खबरों का खंडन किया. अभय सिंह ने आश्रम के साधुओं पर उनके बारे में अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है. जिसमें कहा गया था कि अभय सिंह महाकुंभ मेले में जूना अखाड़े के 16 मड़ी आश्रम से अचानक किसी अज्ञात स्थान पर चले गए हैं.
क्या बोले Abhay Singh?इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े संजय शर्मा से बात करते हुए अभय सिंह ने कहा,
'वह लगातार नशे में थे…'बता दें कि इससे पहले जूना अखाड़ा के 16 मड़ी आश्रम में मौजूद दूसरे साधुओं ने अभय सिंह की मानसिक हालत को लेकर चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कहा था-
ये भी पढ़ें: महाकुंभ में 'गोल्डन बाबा' की एंट्री, ऊपर से नीचे तक 6 करोड़ का सोना पहन टहल रहे हैं
‘मेरा कोई एक गुरु नही…’इसके बाद देर रात अभय सिंह ने आजतक को बताया,
जूना अखाड़ा के संत सोमेश्वर पुरी ने दावा किया था कि वह आईआईटी वाले बाबा उर्फ अभय सिंह के गुरु हैं. सोमेश्वर पुरी ने आजतक को बताया कि अभय उन्हें वाराणसी में भटकते हुए मिले थे, तब वह उन्हें लेकर अपने आश्रम में आए. इस पर अभय सिंह ने कहा कि कोई भी मेरा गुरु नहीं हैं. जिनसे भी सीखा है, सभी गुरु हैं.
वीडियो: सोशल लिस्ट : महाकुम्भ में आए IIT Bombay से पढ़े अभय सिंह के बारे में X पर क्या फैला?

.webp?width=60)

