The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • IIT Phd student killed in hit and run case Delhi one injured

लंदन से नौकरी का लेटर आया था, जॉइनिंग से पहले कार ने मारी टक्कर, मौत हो गई

IIT दिल्ली के छात्र अशरफ जल्द ही दोस्तों के साथ नौकरी का जश्न मनाने वाले थे

Advertisement
pic
19 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2023, 01:56 PM IST)
A 30-year-old PhD student was killed and another injured when a car hit them near IIT Delhi on Tuesday night
कार की चपेट में आने से IIT के छात्र अशरफ की मौत हो गई (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली में हिट एंड रन का नया केस सामने आया है. मंगलवार, 17 जनवरी की रात को गाड़ी की चपेट में आने से IIT के एक छात्र की मौत हो गई (IIT Student Killed in Hit and Run Delhi). घटना में एक और शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है. आरोपी एक्सीडेंट के बाद डैमेज हुई गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए. मृतक के परिवार का आरोप है कि पुलिस मौके पर देरी से पहुंची.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार रात 30 साल के अशरफ नवाज खान अपने दोस्त अंकुर शुक्ला के साथ रेस्तरां से खाना खाने के बाद सड़क पार कर रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज तक से कहा-

घटना के बाद दोनों को सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान अशरफ नवाज खान की मौत हो गई. वहीं अंकुर को साकेत के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है. उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है. दोनों को टक्कर मारने वाली कार घटनास्थल से कुछ दूर लावारिस हालत में मिली. 

कार चला रहे आरोपी की पहचान 31 साल के अविहंत शेरावत के रूप में हुई है जो कि महिपालपुर का रहने वाला है. पुलिस मे अविहंत को अरेस्ट कर लिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों युवक IIT दिल्ली के कपड़ा और फाइबर इंजीनियरिंग विभाग में PHD के छात्र हैं. मृतक के रिश्तेदारों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस देरी से मौके पर पहुंची. खान की बुआ ने कहा-

इस मामले की गंभीरता से पूरी जांच होनी चाहिए. मुझे संदेह है कि ड्राइवर शराब के नशे में था.

मृतक छात्र अशरफ के दोस्तों ने इंडिया टुडे को बताया कि अशरफ ने ब्रिटेन की एक बड़ी कंपनी का इंटरव्यू पास कर लिया था और जल्द ही उसकी लंदन में नौकरी लगने वाली थी. दोस्तों के मुताबिक अशरफ इस नौकरी का जश्न मनाने के लिए जल्द ही अपने दोस्तों को एक पार्टी देने वाले थे.

आईआईटी दिल्ली ने बयान जारी कर छात्र की मौत पर शोक जताया है. बयान में लिखा गया-

17 जनवरी की रात को दो पीएचडी छात्रों के साथ कैंपस के बाहर सड़क दुर्घटना हो गई. छात्रों में से एक अशरफ नवाज खान की मौत हो गई है. जबकि अन्य छात्र अंकुर शुक्ला घायल हुआ है. पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है. संस्थान छात्र के निधन पर शोक व्यक्त करता है और उसके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है. संस्थान दोनों के परिवारों को सभी जरूरी मदद दे रहा है.

उधर, दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. 

वीडियो: दिल्ली में आदमी को मारा, 8 टुकड़े किए, फिर वीडियो बनाकर पाकिस्तान क्यों भेजा?

Advertisement

Advertisement

()