The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • iit kanpur techkriti robot dog playing with real dogs video goes viral

IIT कानपुर में रोबोट 'कुत्ते' की असल कुत्तों से मस्ती, वीडियो देखने वालों का सिर घूम गया!

सोशल मीडिया पर किसी ने इस रोबोट को टर्मिनेटर मूवी वाले डॉग से कंपेयर कर दिया. कई लोगों ने इसे बेहतरीन आविष्कार बताया, तो किसी ने कहा कि ये डिजाइन कॉपी किया गया है.

Advertisement
iit kanpur techkriti robot dog playing with real dogs video goes viral
IIT कानपुर में चल रहे टेक फेस्ट Techkriti में दिखा कुत्ते जैसा दिखने वाला रोबोट. (फोटो- स्क्रीनग्रैब)
pic
प्रशांत सिंह
19 मार्च 2024 (पब्लिश्ड: 07:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हमारे देश में टैलेंट की भरमार है. हाल ही में यूपी के अंबेडकर नगर से एक वीडियो वायरल हुआ था. जहां दो भाइयों ने एक वैगन-आर कार को ‘हेलीकॉप्टर’ बना दिया था. हालांकि, पुलिस ने उनकी कार (हेलीकॉप्टर) को धर लिया था. खैर उस ‘टैलेंट’ की IIT जैसे संस्थानों के टैलेंट से तुलना नहीं हो सकती. देश के इन बड़े और प्रतिष्ठित इंस्टिट्यूट्स से टैलेंट खुलकर सामने आता है. एक वीडियो वायरल है. यूपी के कानपुर में बने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का (IIT Kanpur Robot video). जहां कुत्ते जैसा दिखने वाले एक रोबोट से असली कुत्ते खेलते दिख रहे हैं.

सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर डॉक्टर मुकेश बांगड़ नाम के एक यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है. वीडियो IIT कानपुर में चल रहे टेक फेस्ट Techkriti का है. जहां देशभर के टॉप टैलेंट्स अपनी क्रिएटिविटी और टेक्निकल समझ को नए नवेले आइडियाज़ में बदलते हैं. वायरल वीडियो में एक रोबोट कुत्ता है. जिसे Muks Robotics नाम की कंपनी ने डिजाइन किया है. इंस्टा बायो के अनुसार मुकेश इस कंपनी के CEO हैं.

Embed

वीडियो में रोबोट कुत्ते के साथ कई आवारा कुत्ते उसके आसपास देखे जा सकते हैं. रोबोट को कोई शख्स ऑपरेट कर रहा है. कुत्ते उसके आसपास चक्कर लगाते और उसके साथ खेलते दिख रहे हैं. वीडियो में एक मौका आता है जहां रोबोट रुकता है, एक कुत्ते से उसका सीधा सामना होता है. थोड़ी देर बाद रोबोट गुलाटी मारता है, और पीछे की ओर गिर जाता है, बिल्कुल कुत्ते की तरह!

अभी तक इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी. शिवम साहू नाम के एक यूजर ने रोबोट की बनावट पर कमेंट करते हुए कहा कि कुत्तों को लग रहा होगा इसका सिर किधर है.

Image embed

उधर सत्यम नाम के अकाउंट से लिखा गया कि कुत्ते सोच रहे होंगे कि हम क्या करें अब जॉब छोड़ दें.

Image embed

विस्मय नाम के सज्जन थोड़ा गहराई में उतरे और बोले क्या मतलब रोबोट को कुत्तों की भाषा आती है.

Image embed

मणि संघा नाम के यूजर ने कुत्तों की अगुआई करते हुए लिखा कि Dog be like: रुक अभी गैंग बुलाता हूं, पहले मुझे सूंघ लेने दे.

Image embed

सोशल मीडिया पर किसी ने इस रोबोट को टर्मिनेटर मूवी वाले डॉग से कंपेयर कर दिया. कई लोगों ने इसे बेहतरीन आविष्कार बताया, तो किसी ने कहा कि ये डिजाइन कॉपी किया गया है. बहरहाल वीडियो खूब देखा जा रहा है, आपका इस इनोवेशन पर क्या कहना है हमें कमेंट करके बताइए.

वीडियो: IIT Indore पहुंचे Lallantop को कौन सी Technology दिखी, Start-Up वाले जरूर देखें

Advertisement

Advertisement

()